भारतीय सिनेमा जगत में उमराव जान कहने की जाने वाली रेखा उन अदाकाराओं में से हैं, जो कंट्रोवर्सी को अपने पल्लू में बांधकर घुमाती फिरती है। अपनी अदाकारी के लिए दुनिया भर में मशहूर हो चुकी रेखा आज भी अपनी किसी भी एक हरकत से बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती है। आज हम आपको रेखा के उन पहलुओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे किसी जमाने में उन्होंने बहुत सुर्खियां बटोरी थी।
आपको जानकर हैरानी होगी कि रेखा ने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि उनका रिश्ता बहुत सारे मर्दों के साथ रहा है, लेकिन पिछले काफी सालों से वह अकेली है। आज हम उन्हीं अफेयर्स के बारे में चर्चा करेंगे। रेखा का अफेयर बॉलीवुड के कई कलाकार का साथ चला है। 1990 के दशक में उनके अफेयर्स बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल के साथ सुनने को आए थे। उन्होंने मुकेश से बाद में शादी भी की थी, लेकिन शादी ज्यादा लंबी नहीं चल सके दोनों साल भर में ही अलग हो गए। कुछ दिनों बाद मुकेश अग्रवाल की मौत हो गयी।

इसके बाद रेखा ने कभी दूसरी शादी करने की सोची भी नहीं। रेखा जब जब अपने कैरियर की शिखर पर आई है तब तक उन्हें कॉन्ट्रोवर्सी ने घेरने की कोशिश की है। अपने बयानों को लेकर तो कभी अपने विचारों को लेकर वह हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। उनकी बायोग्राफी में इस बात का जिक्र मिलता है कि वह कितनी खुले विचारों वाली महिला है। एक पत्रकार को दिए गए इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि आपको अगर किसी मर्द के करीब जाना है तो आप सिर्फ सेक्स के जरिए ही जा सकते हैं। किसी मर्द के करीब तब तक नहीं जाया जा सकता, जब तक आप उसके साथ सेक्स नहीं कर लेते।

इसके पहले भी रेखा शादी वाले बयानों को लेकर काफी सुर्खियों में रही थी। शादी से पहले सेक्स न कारने को भी रेखा ने पाखंडी बता दिया था। रेखा ने अपने रिश्तो का खुलासा करते हुए कहा था कि यह महज एक इत्तफाक है कि वह आज तक प्रेग्नेंट नहीं हुई। आपको बता दें कि रेखा का सदी के सबसे बड़े महानायक अमिताभ बच्चन के साथ भी अफेयर काफी लंबे अरसे तक चला था। वो अलग बात है कि अमिताभ बच्चन की शादी जया बच्चन से हो
गई और उसके बाद इस रिश्ते का वही अंत हो गया।

इसके बाद अभिनेता विनोद मेहरा के साथ भी रेखा के नाम जोड़े गए। आखिरकार रेखा बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल के साथ मिली और जल्द ही दोनों ने शादी कर ली जिसका बेहद दुखद अंत देखने को मिला। रेखा आज भी अपने खुले विचारों की वजह से सुर्खियों में आ ही जाती है। प्यार और सामाजिक बंदिशों के मुद्दे पर उनका बयान अक्सर कई पौराणिक मानसिकता वाले लोगों को पेट में दर्द दे जाता है।
