जीरा लगभग हर भारतीय किचन में मिल जाता है। इसका इस्तेमाल खाना बनाने और स्वाद बढ़ाने में होता है। कुछ लोग वजन घटाने के लिए जीरा या जीरे का पानी पीते हैं। जल्दी वजन कम करने के चक्कर में कुछ लोग दिन में दो से तीन बार जीरे का पानी गटक जाते हैं। लेकिन हद से ज्यादा जीरे का सेवन आपको कई हेल्थ प्रॉब्लम्स दे सकता है।
जीरे के पानी के साइड इफेक्ट
1. जीरे का पानी अधिक पिया जाए तो पाचन शक्ति पर नेगेटिव असर पड़ता है। इससे आपका डाइजेशन कमजोर हो सकता है। विशेषज्ञों की माने तो जीरे के पानी की अधिकता लीवर से जुड़ी समस्या भी पैदा कर सकती है। इसलिए इसके सेवन से पूर्व डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
2. स्तनपान के दौरान जीरे का सेवन अच्छा मना जाता है। हालांकि कुछ महिलाएं प्रेग्नेंसी के बाद वजन घटाने के चक्कर में इसका अत्यधिक सेवन करने लगती है। इससे नई मांओं को स्तनपान में समस्या आ सकती है। इसलिए स्तनपान कराने वाली माताएं जीरे के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

3. यदि आप ब्लड शुगर के मरीज हैं तो जीरे का पानी पीने से पहले डॉक्टर की राय जरूर लें। ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में जीरा लाभकारी तो होता है, लेकिन इसका ज्यादा सेवन कर लिया जाए तो ये लाभ की बजाय नुकसान पहुंचा सकता है।

4. जीरे का पानी अधिक पीने से उल्टी आने की समस्या भी हो सकती है। दरअसल जीरे में नारकोटिक प्रॉपर्टीज होती हैं, यही चीज उल्टी आने की वजह बनटी हैं।
