रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी की खबरों में हर कोई इतना बीजी था कि एक फेमस एक्टर ने इसका फायदा उठा लिया। मीडियावाले रणबीर-आलिया की शादी कवर करने में बीजी थे, और इन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड संग गुपचुप तरीके से शादी रचा ली। हम यहां टीवी और फिल्म के फेमस एक्टर और वीजे साइरस साहूकार (Cyrus Sahukar) की बात कर रहे हैं।
साइरस की लॉंग टाइम गर्लफ्रेंड है वैशाली मल्हारा (Vaishali Malahara)। दोनों का 6 सालों से चक्कर चल रहा था। 15 अप्रैल को दोनों ने शादी भी रचा ली। ये शादी अलीबाग में हुई। शादी इतनी गुपचुप तरीके से हुई कि किसी को इसकी कानोंकान भनक भी नहीं लगी। अब इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

शादी में दूल्हे साइरस गुलाबी रंग की पगड़ी और सफेद शेरवानी पहने बड़े हैंडसम दिखाई दिए। वहीं उनकी दुल्हन वैशाली लाल रंग के लहंगे में दिखाई दी। दुल्हन के अवतार में वे भी बड़ी खूबसूरत लगी। शादी की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे दूल्हा-दुल्हन ने अपनी शादी में फुल मस्ती की।

अब सोशल मीडिया पर हर कोई इस कपल को खूब बधाई संदेश दे रहा है। बता दें कि इस शादी को बेहद प्राइवेट रखा गया था। इसमें सिर्फ करीबी रिश्तेदार और कुछ खास दोस्त शामिल हुए थे। वहीं फिल्मी सितारों मेंश्रुति सेठ, मिनी माथुर, देवराज सान्याल, समीर कोचर जैसे सेलेब्स शामिल हुए।

बताते चलें कि सायरस साहूकार ने 1999 में एमटीवी में वीजे बन करियर की शुरुआत की थी। फिर वे कई टीवी शोज होस्ट करते दिखाई दिए। वहीं ‘ओम जय जगदीश’, ‘रंग दे बसंती’, ‘दिल्ली 6’, ‘खूबसूरत’ जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आए। वे इन दिनों अमेजन प्राइम वीडियो के शो ‘माइंड द मल्होत्रा’ में भी नजर आ रहे हैं।

वहीं उनकी बीवी वैशाली मल्हारा एक एक्ट्रेस, डायरेक्टर और मॉडल हैं। वे फिल्म और टीवी दोनों जगह काम करती हैं। वे कई टीवी एड में भी नजर आ चुकी हैं। उन्हें कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘Upstarts’ में निकिता के किरदार में देखा जा चुका है।

