रामानंद सागर की ‘रामायण’ आज तक लोगों की फेवरेट है। इसमें काम करने वाले कलाकार घर-घर फेमस हैं। रामायण में सीता बनी दीपिका चिखलिया (dipika chikhlia) एक जाना पहचाना चेहरा है। दीपिका अब 56 की हो गई हैं और सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं।
हाल ही में दीपिका ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें वे लकड़ी जलाकर चूल्हे पर खाना बनाती नजर आ रही हैं। उनका यह रूप देख फैंस की पुरानी यादें ताजा हो गई। वे कमेंट कर दीपिका से पूछने लगे कि “क्या आप वनवास पुनः लौट आई?”

दीपिका का यह वीडियो कहां का है फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है। बताते चलें कि रामायण का पहला एपिसोड 25 जनवरी 1987 को टेलिकास्ट हुआ था। इसने हाल ही में 35 साल पूरे किए हैं। इसकी सूचना दीपिका ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी थी।
रामायण का क्रेज इस कदर था कि लोग दीपिका को देखते ही उनके हाथ जोड़ने लगते थे। रामायण ने उन्हें सफलता जरूर दिलाई, लेकिन वे अपनी इस इमेज से कभी बाहर भी नहीं निकल पाई। उन्होंने कई फिल्म और टीवी शोज में काम किया लेकिन रामायण जैसी सफलता नहीं मिली।
दीपिका जल्द ही रामनन्द सागर के बेटे प्रेम सागर के शो ‘जय मां वैष्णव देवी की’ में नजर आएंगी।
