कार में संबंध बनाना पड़ सकता है भारी, होते है ये 5 बड़े नुकसान, आप न करें ये गलती

रिलेशनशिप में कुछ समय बाद कपल बोर हो जाते हैं। ऐसे में वह अपनी लाइफ में एडवेंचर की तलाश करते हैं। इसलिए रोमांस को लेकर नए-न प्रयोग करते रहते हैं। कार में शारीरिक संबंध बनाना भी कई लोगों की फैंटेसी होती है। कुछ लोग शौक से ऐसा करते हैं तो कुछ रूम न मिलने पर मजबूरी में इसमें संबंध बनाते हैं। लेकिन कार के अंदर ऐसी हरकतें करना आपको भारी पड़ सकता है। इसके कई सारे नुकसान होते हैं।

पकड़े गए तो खैर नहीं

कार को सुनसान रोड, खाली पार्किंग, बेसमेंट, हाईवे, जंगल कहीं भी खड़ी कर लें। यदि आप इसमें रोमांस करते हैं तो पकड़े जाने का डर हमेशा बना रहता है। वैसे भी भारतीय कानून आपको पब्लिक प्लेस में संबंध बनाने की इजाजत नहीं देता है। वहीं किसी ने देख लिया तो बड़ा तमाशा और बदनामी हो सकती है।


चोट लगने का डर

कार में कई ऐसी चीजें होती हैं जो आपको चोट पहुंचा सकती है। रोमांस करते समय इंसान वैसे भी ज्यादा हाइपर हो जाता है। वहीं अलग-अलग पोजीशन ट्राय करने में आपकी कोहनी या सिर में चोट लग सकती है।


कम जगह से मजा खराब

कार में जगह की बहुत कमी होती है। ऐसे में इसके अंदर आप खुलकर रोमांस का आनंद नहीं ले सकते हैं। यह आपके रोमांस के मजे को किरकिरा कर सकता है। खासकर यदि आप पहली बार ये कर रहे हैं तो कार इसके लिए अच्छी जगह नहीं है। इसमें हिलने-डुलने की गुंजाइश तक नहीं रहती है।


पैरों में दर्द, मरोड़ या ऐंठन

कार में जगह बहुत कम होती है। वहीं संबंध की अलग-अलग पोजिशन इसमें करना मुश्किल होता है। इससे आपके पैरों या कमर में दर्द, मरोड़ या ऐंठन की समस्या आ सकती है।


कार में घुटन

कार एक क्लोज जगह होती है। रोमांस के समय वैसे भी दरवाजे खिड़की बंद रखने पड़ते हैं। वहीं इंटिमेट रिलेशन से बॉडी का टेम्परेचर बढ़ जाता है। इन सबके चलते बंद कार के अंदर आपको घुटन हो सकती है। वहीं एसी चलाया तो कार में हो रही चीजों का लोगों को अंदाजा लग सकता है।