पैसों की बरकत बढ़ाने के लिए लोग अपने बटवे यानि पर्स में कई चीजें रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें ऐसी भी होती है जिन्हें पर्स में रखने से पैसा आता नहीं बल्कि जाता है। ये चीजें वास्तु के अनुसार पर्स में नहीं रखना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं।
भगवान की तस्वीर
कुछ लोग पर्स में भगवान की फोटो रखते हैं। ये शुभ नहीं होता है। पर्स में न तो सफाई होती है और न ही भगवान की पूजा। ऊपर से कई हाथों से गुजरे गंदे नोटों के बीच भगवान रहते हैं। इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है। पैसा और अधिक खर्च होता है।
पुराने बिल या रसीद
पर्स में पुराने बिल-रसीद भी नहीं रखना चाहिए। इससे धन हानी होती है। ये चीजें आपकी बरकत नहीं होने देती है। इन्हें पर्स में रखने से बचे।
मृत परिजन की तस्वीर
मारे हुए रिश्तेदारों की तस्वीर भी पर्स में रखने से बचना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। वहीं आप मृत परिजनों के प्रति भावुक होकर स्वर्ग में स्थित उनकी आत्मा को भी तकलीफ देते हैं।
नुकीली या धारदार चीजें
नुकीली या धारदार चीजों को पर्स में रखने से नेगेटिविटी फैलती है। इससे मां लक्ष्मी दूर रहती हैं और आपके ऊपर धन की कृपा नहीं बरसाती हैं। इसलिए पर्स में चाबी, पीन, चाकू जैसी नुकीली चीजें न रखें।
फटा हुआ पर्स
कई लोग पर्स के फट जाने पर भी उसका उपयोग करते रहते हैं। ये अच्छी बात नहीं होती है। इससे गरीबी आती है। वहीं मां लक्ष्मी भी फटे पर्स में अपनी कृपा नहीं बरसाती हैं।