पूजा पाठ एक ऐसी चीज है जो लगभग हर हिंदू परिवार में होती है। इसके माध्यम से हम भगवान से जुडते हैं। पूजा से प्रसन्न होने पर भगवान हमे आशीर्वाद देते हैं। हालांकि पूजा में कुछ गलती हो जाए तो ये नाराज भी हो जाते हैं। आज हम जानेंगे कि कौन कौन से काम करने के बाद पूजा में बैठ पाप के समान होता है।
नॉनवेज खाने के बाद
मांसाहार भोजन का सेवन करने के बाद भूलकर भी पूजा में नहीं बैठना चाहिए। इससे भगवान नाराज हो जाते हैं। यदि आप ने किसी दिन नॉन वेज खाया है तो उस दिन पूजा पाठ करने से बचे। या फिर नहा धोकर ही पूजा पाठ करें।
शौच जाने के बाद
शौच जाने के बाद भी पूजा पाठ करने से बचना चाहिए। यदि आप सुबह शौच कर स्नान कर लेते हैं तो कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन स्नान करने के बाद फिर शौच जाते हैं और बिना नहाए ही पूजा पाठ कर लेते हैं तो ये गलत है।
झगड़े करने के बाद
पूजा पाठ हमेशा शांत दिमाग से करना चाहिए। इस दौरान दिमाग में नेगेटिव ख्याल नहीं आना चाहिए। यदि आपका लड़ाई झगड़ा हुआ है और दिमाग खराब है तो तुरंत बाद पूजा न करें। आप इस दौरान शांत मन नहीं रख पाएंगे।
गंदगी वाले काम के बाद
पूजा पाठ हमेशा साफ सुथरे होकर करना चाहिए। बिना नहाए, गंदे कपड़े पहनकर, झाड़ू पोंछा कर पूजा पाठ नहीं करना चाहिए। आप नहाने के पूर्व साफ सफाई कर लें, फिर स्नान कर शुद्ध होकर ही भगवान की पूजा करें।