सांप का खून पीकर हमेशा जवान रहते हैं अनिल कपूर? जाने एक्टर की फिटनेस का राज

अनिल कपूर (Anil Kapoor) की गिनती बॉलीवुड के टॉप अभिनेताओं में होती हैं। उनके बारे में खास बात ये है कि वे बीते 40 सालों से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। वे आज भी लगातार फिल्मों में नजर आ रहे हैं। अनिल को बॉलीवुड का एवरग्रीन एक्टर भी कहा जाता है। वे 65 वर्ष के हैं, लेकिन बुढ़ापा उनके चेहरे पर झलकता ही नहीं है।



अनिल कपूर की फिटनेस और पर्सनलिटी को देख कई युवा भी शर्म से पानी-पानी हो जाएंगे। ऐसे में क्या आप ने कभी सोचा है कि आखिर अनिल हमेशा युवा बने रहने के लिए ऐसा भी क्या करते हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए कुछ लोगों ने दावा किया था कि ‘अनिल कपूर जवान रहने के लिए सांप का खून पीते हैं।’ लेकिन इस दावे में कितनी सच्चाई है? चलिए जानते हैं।



दरअसल एक बार अनिल कपूर, अरबाज खान के टॉक शो पिंच में आए थे। यहां अरबाज ने उन्हें सोशल मीडिया पर एक्टर को लेकर की गई अजीबोगरीब कमेंट्स दिखाई। ये कमेंट्स कुछ ऐसी थी। ‘अमीर खान हमेशा जवान दिखने के लिए सांप का खून पिता है।’ फिर दूसरे यूजर ने लिखा ‘अनिल कपूर जवान बने रहने के लिए अपने प्लास्टिक सर्जन के साथ रहता है।’



इन अजीबोगरीब कमेंट्स को पढ़ अनिल कपूर भी हैरान रह गए थे। उन्होंने अरबाज से पूछा था कि ये सभी कमेंट्स रीयल है या आप ने उन्हें ऐसा कमेंट करने के लिए पैसे दिए हैं। इस पर अरबाज ने उनसे कहा था कि ये असली कमेंट्स है। हैरान अनिल ने कहा था कि इन सब कमेंट्स में कोई सच्चाई नहीं है। उनकी फिटनेस का राज अच्छा खान-पान और नियमित व्यायाम है।