घायल कुत्ता भीड़ गया शेर-शेरनी से, सिखाया ऐसा सबक दंग रह गए जंगल के राजा-रानी – Video

शेर जंगल का राजा होता है। उससे जंगल के सभी जीव डरते हैं। शेर की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई बार वे हाथी तक का शिकार कर लेते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे बहादुर कुत्ते से मिलाने जा रहे हैं जिसने शेर और शेरनी दोनों को छठी का दूध याद दिला दिया।



दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक घायाल कुत्ते को शेर-शेरनी से पंगे लेते हुए देखा जा सकता है। कुत्ता घायल होने के बावजूद अपने से बड़े शेर और शेरनी से नहीं डरता है। वह लगातार भोंककर उन्हें डराता रहता है।

कुत्ते की इस बहादुरी को देख शेर-शेरनी भी डर जाते हैं। एक मोमेंट ऐसा भी आता है जब कुत्ता जंगल के राजा शेर को दौड़ने पर मजबूर कर देता है। वह कुत्ते को देख पीछे कदम हटाने लगता है। यह पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो को आईएफएस अधिकारी सुसांत नंदा (Susanta Nanda IFS) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है।

वे वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखते हैं “घायल कुत्ते ने ताकतवर शेर को भी खदेड़ दिया। बहादुरी और कोशिश से आप असंभव चीज भी हासिल कर सकते हैं।” तो चलिए अब बिना किसी देरी के आप भी इस वीडियो को देख लीजिए।



वैसे आपको ये वीडियो कैसा लगा हमे कमेन्ट कर जरूर बताएं।