बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों को देखते हुए कई कंपनियां इलेक्ट्रिक वाहनों को लॉन्च करने की योजना बना रही है। बीते कुछ सालों में लोगों का इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर क्रेज काफी बढ़ा है। इसे दकहते हुए टू व्हीलर कंपनी हीरो मोटर कॉर्प अपनी पॉपुलर बाइक Hero Splendor का इलेक्ट्रिक वर्जन ला रहा है।
कुछ समय पहले ही हीरो मोटोकॉर्प ने अपना इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रैंड विदा (Vida) लॉन्च किया था। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी जल्द स्प्लेंडर इलेक्ट्रिक भी लॉन्च कर सकती है। देश में बढ़ती इलेक्ट्रिक वहनों की मांग को देखते हुए हीरो मोटर कॉर्प को इस सेगमेंट में अपनी दमदार एंट्री दर्ज कराना जरूरी है। इसलिए वह देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक स्प्लेंडर का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने पर विचार बना रहा है।

हालांकि कंपनी ने अभी इलेक्ट्रिक बाइक को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी पेश नहीं की है। वहीं कंपनी इस बाइक के लिए इलेक्ट्रिक कन्वर्जन किट भी पेश कर रही है। हीरो मोटोकॉर्प के ईवी ब्रैंड के बैनर तले हीरो स्प्लेंडर इलेक्ट्रिक लॉन्च करना एक बड़ी उपलब्धि होगी। इससे बाकी इलेक्ट्रिक टू व्हीलर बनाने वाली कंपनियां पिछे रह जाएगी।

सूत्रों की माने तो हीरो स्प्लेंडर इलेक्ट्रिक बाइक एक बार में 240 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। इसमें 120 किलोमीटर की रेंज वाला सस्ता विकल्प भी हो सकता है। इसमें 2kWh की एक्स्ट्रा बैटरी भी दी जा सकती है। वहीं बाइक में कई अन्य आकर्षक फीचर्स भी होंगे।