आमिर खान ने जब से अपनी दूसरी बीवी किरण राव को तलाक दिया है, तभी से उनकी तीसरी शादी के चर्चे होने लगे हैं। उनकी तीसरी बीवी के रूप में बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख को देखा जा रहा है। फातिमा और आमिर ने 2016 में ‘दंगल’ फिल्म में साथ काम किया था। इस फिल्म में फातिमा आमिर खान की बेटी बनी थी। उन्होंने फिल्म में गीता फोगाट के किरदार में जान फूंक दी थी। इस फिल्म ने उन्हें न सिर्फ जनता के बीच लोकप्रिय बनाया बल्कि आमिर खान के करीब भी लाया।
दंगल के बाद से ही आमिर और फातिमा को कई जगहों पर साथ देखा जाने लगा। अब ये कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों जल्द ही शादी भी कर सकते हैं। हालांकि दोनों की तरफ से शादी को लेकर या अपने रिश्ते को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। तो अब सवाल ये उठता है कि क्या आमिर और फातिमा सच में शादी करेंगे या फिर यूं ही साथ रहेंगे?
आमिर और फातिमा की शादी के आसार कम ही दिख रहे हैं। क्योंकि फातिमा शादी में यकीन नहीं रखती हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि “मैं कभी शादी नहीं करना चाहती हूं। मुझे शादी में विश्वास नहीं है। मेरा मानना है कि यदि आप किसी शख्स के साथ रहना चाहते हैं तो उस रिश्ते को डॉक्यूमेंट में लिखकर साबित करने की आवश्यकता नहीं है। किसी से डॉक्यूमेंट पर शादी करने का यह मतलब नहीं है कि आप सच में उस शख्स से इश्क करते हैं।”
फातिमा के इस बयान को ध्यान में रखते हुए फैंस कयास लगा रहे हैं कि आमिर और फातिमा शादी करने की बजाय लीव इन रिलेशनशिप में रह सकते हैं।
https://www.newstrend.news/562809/know-all-fact-about-fatima-sana-shaikh/