आजकल हर कोई अपने आप को तेज और स्मार्ट समझता है। आप में से कई लोग भी खुद को इंटेलिजेंट कहते होंगे। तो चलिए आपके दिमाग और आंखों का एक टेस्ट ले लेते हैं। आज हम आपको एक तस्वीर दिखाने जा रहे हैं। ये तस्वीर एक जंगल की है। इस जंगल में एक तेंदुआ छिपा बैठा है। अब आपको इस तेंदुए को खोजना है।
जंगल में है तेंदुआ, फटाफट ढूंढो
तेंदुआ जंगल में इस कदर घुलमिल गया है कि पहली नजर में आसानी से दिखता नहीं है। उसे खोजने के लिए बाज सी पैनी नजर चाहिए होती है। दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों Find The Object Puzzle गेम बहुत चल रहा है। इसमें आपको एक तस्वीर में कोई ऑब्जेक्ट खोजने को कहा जाता है।
There is a leopard in this picture. Try to spot it. No pun intended 🥴 pic.twitter.com/xeT87wV1cy
— Amit Mehra (@amitmehra) December 27, 2021
तो चलिए अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाईए। एक बार फिर से इस तस्वीर को देखिए। हमे बताइए कि क्या आपको जंगल में छिपा तेंदुआ दिखा? ये काम दिखने में जितना आसान लग रहा है, करने में उतना ही मुश्किल है। इस जंगल में छिपे तेंदुए को खोजने में 90 फीसदी लोग फेल हो चुके हैं। सिर्फ कुछ गिने चुने ही इसमे पास हुए हैं।
यहां छिपा हुआ है तेंदुआ
यदि आपकी नजरे अभी भी तेंदुआ नहीं खोज पाई तो कोई बात नहीं। हम आपको सही जवाब बता देते हैं। तेंदुआ तस्वीर में दिख रहे पेड़ के नीचे राइट हैन्ड पर मौजूद है। वह झाड़ियों में ऐसे छिपा है कि आसानी से नजर नहीं आ रहा है। तेंदुए अक्सर ऐसे वातावरण में छिपकर घात लगाए बैठे रहते हैं। जब शिकार आता है तो उस पर हमला बोल देते हैं।