बेटी ने अफसर बन कर पूरा किया पिता का सपना ,जानिए साक्षी की प्रेरणादायी कहानी

दोस्तों! हमारे देश में अधिकतर लोग यह समझते हैं कि पिता का सपना सिर्फ और सिर्फ बेटा पूरा कर सकता है लेकिन समय के साथ-साथ लोग अपने सोच को बदलने लगे हैं। आज के समय में कोई भी लड़की किसी भी लड़के से कम नहीं है। लड़कियों को मौका देने पर वह अपने माता-पिता का नाम खूब रोशन कर रही हैं।

आईएएस बनकर नाम किया रौशन



ऐसी बहुत सारी बेटियों की कहानी है जिन्होंने अपने। माता-पिता का सिर समाज में गर्व से ऊपर कर दिया हैं। आज हम बात करेंगे ऐसी लड़की के बारे में, जिसका नाम साक्षी है। उन्होंने आईएएस बनकर समाज में अपने माता पिता का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

समाज के लिए प्ररणा स्त्रोत हैं साक्षी



साक्षी समाज के लिए प्रेरणा की स्रोत बन चुकी है। साक्षी ने 10वीं क्लास में नंबर 76 प्रतिशत एवं 12वीं क्लास में 81 प्रतिशत हासिल किए थे। राजकीय महिला महाविद्यालय से साक्षी ने बीए की डिग्री हासिल की।

आईएएस बनने की राह पर हुई अग्रसर



साक्षी ने बताया कि ट्वेल्थ में 81% आने के बाद साक्षी ने मन ही मन में यूपीएससी की तैयारी करने की ठान ली लेकिन राबर्ट्सगंज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उनके पास अच्छे साधन नहीं थे। फिर इसके बाद साक्षी ने ग्रेजुएशन तक इंतजार करने का फैसला किया।

पिता दिया पूरा साथ



इंटरव्यू के दौरान साक्षी ने बताया कि ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने दिल्ली आने का फैसला कर लिया था। जब साक्षी ने अपने पिता को इस बारे में बताया कि वह पढ़ लिखकर आईएएस बनना चाहती है तब उनके पिता काफी खुश हो गए और उन्होंने साक्षी की पढ़ाई पूरी करने में पूरी मदद की एवं सपोर्ट भी किया।

पूरा किया माता पिता का सपना



बात करें साक्षी के पिता की तो साक्षी के पिता का नाम कृष्ण कुमार गर्ग है। कृष्ण कुमार गर्ग पेशे से एक बहुत ही अच्छे व्यापारी हैं एवं साक्षी की माता का नाम रेनू गर्ग है। यह एक हाउसवाइफ हैं। साक्षी ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनके माता-पिता भी आईएएस बनना चाहते थे लेकिन किसी वजह से वह अपना सपना पूरा नहीं कर सके। इसलिए उनका सपना पूरा करने के लिए उनकी बेटी आगे बढ़ी और अपने माता पिता के सपने को पूरा भी किया। जब साक्षी के माता पिता से पूछा गया कि उनकी बेटी साक्षी इतनी बड़ी आईएएस ऑफिसर बन चुकी है तो उनके माता-पिता ने कहा कि उन्हें और पूरे देश को साक्षी पर गर्व है।