पैसा आना कभी नहीं रुकेगा, बस सप्ताह में इस दिन केले के पेड़ पर करें ये खास उपाय

आज के महंगाई के जमाने में हर किसी को धन की लालसा होती है। कई बार लाख कोशिशों के बावजूद ये हमे नहीं मिलता है। धन का मिलना आपके भाग्य पर भी निर्भर करता है। ऐसे में आज हम आपको केले के पेड़ और गोपी चंदन का एक खास उपाय बताने जा रहे हैं। इसे करने के बाद आपकी आर्थिक समस्या समाप्त हो जाएगी।

क्या है गोपी चंदन



द्वारका के गोपी तालाब की मिट्टी को गोपी चंदन कहा जाता है। वैष्णव संप्रदाल के लोग इसे बहुत पसंद करते हैं। ये पवित्र माना जाता है। स्कन्द पुराण के अनुसार गोपियों की भक्ति से खुश होकर भगवान कृष्ण ने द्वारका में गोपी तालाब का निर्माण किया था। कहा जाता है कि इस तालाब में नहाने से शरीर की कांति बढ़ती है। वहीं गोपी चंदन का तिलक माथे पर लगाना शुभ होता है।

गोपी चंदन और केले के पेड़ का यह उपाय करेगा धन वर्षा



शास्त्रीय मान्यताओं के मुताबिक महीने के किसी भी गुरुवार शुभ मुहूर्त देखकर गोपी चंदन की नौ डलियां केले के पेड़ पर टांग दें। ध्यान रहे कि आप इन डलियों को पीले रंग के धागे से बांधे। यदि आप यह उपाय गुरु-पुष्य नक्षत्र के शुभ संयोग में करते हैं तो और भी लाभ होता है।

इस उपाय से न सिर्फ धन लाभ होता है, बल्कि कहीं अटका हुआ पैसा भी वापस मिल जाता है। ये उपाय धन से जुड़ी सभी समस्याएं समाप्त कर देता है। इससे शरीर और मन की शुद्धि हो जाती है। इस उपाय को करते समय मन में जो भी कामना होती है वह पूर्ण होती है। इसे सुबह-सुबह करना लाभकारी रहता है।