धर्म ग्रंथों के अनुसार माघ मास की गुप्त नवरात्रि की तृतीया तिथि पर पूजा, व्रत और दान करना लाभकारी होता है। यह तिथि इस बार 3 फरवरी, गुरुवार को आ रही है। इस दिन कुछ खास चीजों को दान करने से मां पार्वती खुश होती है। उनकी कृपा से सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
इस दिन महिलाएं गौरी तृतीया व्रत करें तो सौभाग्य, धन, सुख, पुत्र, रूप, लक्ष्मी, आरोग्य, लंबी उम्र और स्वर्ग जैसे सुखों की प्राप्ति होती है। माघ महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 3 फरवरी, गुरुवार को सूर्य उदय होने से पहले स्टार्ट हो जाएगी। ऐसे में आप गुरुवार के दिन ही व्रत, पूजा-पाठ और दान कर सकते हैं।
इन चीजों के दान से खुश होगी मां पार्वती
1. तृतीया तिथि पर चंदन का दान करना शुभ होता है। ऐसा करने से आपको अपनी शारीरक समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा। इसके अलावा इस दिन उड़द की दाल दान भी किया जाता है। इस दान से जिंदगी के दुख, दर्द और तकलीफें समाप्त होती है।
2. माघ तृतीया पर गुड़ और नामक का दान भी अहम माना जाता है। इस दान को महापुण्य के समान माना जाता है। इसके अलावा इस दिन मोदक और जल दान करना भी लाभकारी होता है। आप चाहें तो तिल से भरे बर्तन का दान भी कर सकते हैं। इससे कुंडली के दोष समाप्त होते हैं।
3. धर्मसिंधु ग्रंथ के अनुसार माघ के महीने में कपड़े, जूते, तेल, कपास, रजाई, सोना और अन्न दान करना सबसे बड़ा पुण्य होता है। कहते हैं इस दिन किए गए दान का पुण्य कभी समाप्त नहीं होता है। इससे आपकी सभी इच्छाएं जल्द पूर्ण होती है।