बच्चे को मौत के मुंह से छिन लाई मां, अंतिम संस्कार में मां की पुकार सुनते ही चलने लगी सांसें

कहते हैं मां के प्यार में बहुत ताकत होती है। वह चाहे तो अपने बच्चे को यमराज के पास से भी जिंदा ले आए। ऐसा ही एक चमत्कारी मामला हरियाणा के बहादुरगढ़ में देखने को मिला है। यहां हितेश और जान्हवी नाम के दंपति के बेटे को टाइफाइड हो गया था। वह बीते कई दिनों से बीमार था। घरवालों ने उसे इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में एडमिट किया था। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



बेटे की मौत से दुखी परिवार उसके शव को हरियाणा वापस ले आया। अंतिम संस्कार की तैयारी चलने लगी। इस दौरान बच्चे की मां बेटे को जिगर से लगा फूट-फूटकर रोने लगी। वह अपने बच्चे को उठने के लिए कह रही थी। तभी एक चमत्कार हुआ और बच्चे की सांसे अचानक चलने लगी। यह देख परिजन हक्का-बक्का रह गए। वे बच्चे को तुरंत अस्पताल ले गए।



अस्पताल में डॉक्टरों ने कहा कि बच्चे के बचने की उम्मीद सिर्फ 15 फीसदी ही है। लेकन घरवालों ने हार नहीं मानी। उन्होंने बच्चे के इलाज की जिद की। फिर बच्चा धीरे-धीरे रिकवर होने लगा। 21 दिनों के इलाज के बाद बच्चा पूरी तरह ठीक हो गया। बच्चे के फिर से जिंदा होने पर परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। वहीं गांव के लोग इसे भगवान का चमत्कार मान रहे हैं।