होलिका दहन की अग्नि में करें ये 5 काम, जीवन की हर मुराद होगी पूरी

रंगों का त्यौहार होली इस बार 18 मार्च को आ रहा है। होली के एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। ये बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि होलिका दहन पर 5 खास काम करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है।

1. होलिका दहन के दौरान पूजा में नारियल की आहुति दें। इसके बाद होलिका की सात बार परिक्रमा करें। यह उपाय करने से आपको मनचाही नौकरी मिल जाएगी।

2. होलिका दहन की पूजा के प्रसाद में मिठाई और मेवा का प्रसाद चढ़ाएं। इस उपाय से न सिर्फ घर की आर्थिक स्थिति सुधर जाएगी, बल्कि घर में सुख और शांति भी आएगी।

3. होलिका दहन की पूजा में पान के पत्ते, सुपारी और नारियल को चढ़ा दें। ऐसा करने से मनचाहा फल मिलेगा। आपकी जो भी मनोकामना है उसे इस उपाय को करते समय मन में बोलें।

4. सूखा नारियल, तिल और सरसों लें और उसे सात बार अपने सिर से वारकर अग्नि में डाल दें। इससे बुरे सपने, बुरे ख्याल और भूत प्रेत इत्यादि से छुटकारा मिलता है।

5. होलिका दहन के बाद राख को घर ले आए। इसमें राई और साबुत नमक मिलाए। अब इसे घर के सबसे शुद्ध स्थान पर रख दें। ऐसा करने से दुर्भाग्य दूर होगा। आपका बुरा समय समाप्त हो जाएगा।