अपच यानि खाना पचने में दिक्कन आना या हमेशा गैस बनना एक आम समस्या है। एसिडिटी, पेट दर्द, खट्टी डकार या पेट में होने वाली कोई भी गड़बड़ी बड़ी परेशान करती है। ऐसे में आप कुछ खास चीजों का सेवन कर इन समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं।
सरसो के बीज
फाइबर खाना पचाने में बहुत मददगार साबित होता है। सरसो के बीज में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इसके सेवन से सुबह-सुबह बाउल मूवमेंट्स स्मूथ होते हैं। वहीं ये गैस और पेट दर्द समस्या भी खत्म करता है।
संतरा
संतरे में मौजूद फाइबर और लेक्सेटिव आपका पेट साफ करने में हेल्प करता है। इससे आपको कब्ज में जल्द राहत मिलती है। इसे आप ऐसा ही खा लें या जूस पी लें।
नींबू
नींबू में विटामिन-सी, आयरन, कैल्सियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और पौटेशियम जैसे पौषक तत्व पाए जाते हैं। वहीं इसमें पाचन को सुधारने वाले पेक्टिन फाइबर भी प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसे सलाद या सब्जी में निचोड़कर या नींबू पानी बनाकर खाया जा सकता है।
अदरक
अदरक में जिंजरोल और अन्य एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं। इसके सेवन से अपच, पेट में गड़बड़ी या गैस बनने जैसी समस्या हल होती है। ये एक अच्छी डिटोक्स ड्रिंक भी होती है। अदरक को गरम पानी या चाय में उबालकर लिया जा सकता है।