जिंदा चूहा चट कर गया घोड़ा, शाकाहारी से हो गया मांसाहारी, Video देख दिमाग चकरा जाएगा

घोड़ा एक शाकाहारी जानवर होता है। ये बात आप सभी अच्छे से जानते हैं। वह हमेशा घास-फूस, चने-दाल जैसी चीजें खाता है। आप ने किसी घोड़े को किसी जानवर को खाते कभी नहीं देखा होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे घोड़े से मिलाने जा रहे हैं जिसने कुदरत के नियमों को ही पलट दिया। यह घोड़ा एक जिंदा चूहा चट कर गया। इसे देख लोग बड़े हैरान परेशान नजर आ रहे हाँ। उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि घोड़ा ऐसा भी कर सकता है।

आमतौर पर घोड़ों को शाकाहारी भोजन करते ही देखा जाता है। लेकिन यदि कोई घोड़ा बिल्ली की तरह चूहे खाने लगे तो हर कोई हैरान हो जाएगा। सोशल मीडिया पर इन दिनों चूहे खाने वाला एक घोड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है। होता ये है कि घोड़े के पास एक नन्हा चूहा आ जाता है। ऐसे में वह उस चूहे को पहले काफी देर तक घूरता रहता है। चूहा भी डरकर वहीं खड़ा रहता है।

इसके बाद घोड़ा जो करता है वह देख उसका मालिक भी हैरान रह जाता है। घोड़ा फटाक से इस नन्हें चूहे को अपने मुंह में भर लेता है। हालांकि इसके बाद वह उसे खाता है या वापस मुंह से बाहर थूक देता है, ये स्पष्ट नहीं है। क्योंकि वीडियो बहुत छोटा है। इसमें घोड़े को सिर्फ चूहे को खाते हुए ही दिखाया गया है।

यह हैरान कर देने वाला वीडियो naturegoesmetal नाम के यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस अभी तक लाखों लोग देख और लाइक कर चुके हैं। वीडियो देख लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी आ रही है। एक यूजर ने लिखा “OMG घोड़ा ऐसा कैसे कर सकता है? क्या वह भूल गया कि वह शाकाहारी है।” फिर दूसरे ने कहा “घोड़े को शायद आज टेस्ट में कुछ अलग चाहिए था। वह शाकाहार खाते-खाते बोर हो गया था।”

देखें वीडियो