नेचुरल मौत या साजिश? देखें 5 भारतीय नेता जिनकी मौत का राज आज भी रहस्य है

भारत में वैसे तो कई राजनेता हुए, लेकिन कुछ ऐसे भी थे जिनकी मौत रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई। हैरत की बात ये है कि इस मौत का राज आज भी राज ही है। तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में कौन कौन शामिल है।

लाल बहादुर शास्त्री



लाल बहादुर शास्त्री देश के दूसरे प्रधानमंत्री थे। उनकी मौत को लेकर कई थ्योरीज है लेकिन सच कोई नहीं जनता। सरकारी रिकॉर्ड की माने तो 11 जनवरी 1966 को ताशकंद समझौता साइन करते हुए उनका निधन हो गया था। हालांकि मौत की असली वजह आज भी राज है।

संजय गांधी



इंदिरा गांधी के छोटे बेटे संजय गांधी को हवाई जहाज उड़ाने का शौक था। 23 जून 1980 को दिल्ली में एक विमान क्रैश में उनका निधन हो गया। तब वे सिर्फ 33 साल के थे। हादसे में विमान न तो जला और न ही उसमें विस्फोट हुआ। ऐसे में इसे हत्या की थ्योरी दी गई, लेकिन सच अभी तक सामने नहीं आया।

सुभाष चंद्र बोस



सुभाष चंद्र बोस 18 अगस्त 1945 को एक जापानी प्लेन में उड़ रहे थे। फिर विमान क्रैश हो गया। इसे ही नेताजी की मौत का कारण माना गया। लेकिन सरकार को उनकी मौत से जुड़ा कोई प्रमाण नहीं मिला।

पंडित दीन दयाल उपाध्याय



पंडित दीन दयाल का निधन 11 फरवरी 1968 को उत्तर प्रदेश के मुगल सराय में रेल यात्रा के दौरान हुआ था। उनकी मौत बड़ी ही रहस्यमई थी। इसे लेकर कई धारणाएं बनी हुई हैं।

श्यामाप्रसाद मुखर्जी



मुखर्जी को अस्पताल में डॉक्टर ने वह दवाएं दी जिनसे उन्हें एलर्जी थी। आरोप है कि डॉक्टर ने ये जानबूझकर किया। अटल बिहारी वाजपेयी ने इसे ‘नेहरू रणनीति’ बताया था। लेकिन असली सच आज भी रहस्य ही है।