Air India में पायलट रह चुका है भारत का ये प्रधानमंत्री, हर महीने मिलते थे इतने रुपए

Air India और देश के प्रधानमंत्रियों का इतिहास आपस में काफी अलग और अनोखा रहा। जैसे जवाहर लाल नेहरू ने Air India को प्राइवेट से सरकारी कंपनी बनाया था, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे टाटा समूह को सौंप दिया। इसी तरह इंदिरा गांधी, मोरारजी देसाई और मनमोहन सिंह जैसे प्रधानमंत्रियों ने भी Air India को लेकर कई एतिहासिक चीजें की।

वहीं देश का एक प्रधानमंत्री ऐसा भी था जिसने Air India में बतौर पायलट जॉब की थी। यह कोई और नहीं बल्कि नेहरू-गांधी परिवार से देश के अंतिम प्रधानमंत्री राजीव गांधी थे। राजनीति में कदम रखने से पूर्व वह पायलट हुआ करते थे।



राजीव गांधी विदेश में कैंब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज से इंजीनियरिंग करने गए थे। लेकिन पढ़ाई में मन नहीं लगा तो दिल्ली लौटकर फ्लाइंग क्लब में पायलट बनने की ट्रेनिंग ले ली। इससे उन्हें एअर इंडिया में नौकरी मिल गई। वह डोमेस्टिक रूट (अधिकतर दिल्ली-जयपुर रूट) पर उड़ान भरते थे।



राजीव गांधी को तब बतौर पायलट सैलरी के रूप में 5,000 रुपये महीना मिलता था। तब उनकी मां इंदिरा गांधी देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री थी। वहीं राजीव गांधी को राजनीति से अधिक अपनी पायलट की जॉब प्रिय थी। वे कहते थे “उड़ान भरने में मुझे अधिक मजा आता है। इससे में रोजमर्रा के जीवन से आजाद हो जाता हूँ।”



हालांकि अपने भाई संजय गांधी की मौत के बाद राजीव गांधी को राजनीति में आना पड़ा। इससे उनका पायलट का करियर खत्म हो गया।