आत्महत्या करना चाहते थे ए आर रहमान, इस कारण हिंदू से बने मुस्लिम, जाने उनकी रोचक बातें

फेमस संगीतकार ए आर रहमान की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में आप बहुत कुछ जानते होंगे। लेकिन आज हम आपको उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।

1. ए आर रहमान का असली नाम दिलीप कुमार है। एक बार उनकी बहन बहुत बीमार हो गई थी। उनके बचने कि कोई उम्मीद नहीं थी। फिर रहमान ने कई मस्जिदों में बहन के लिए दुआ मांगी। इसके बाद वह ठीक हो गई। इस बात से खुश होकर वे हिंदू से मुस्लिम बन गए। उन्होंने अपना नाम दिलीप कुमार से बदलकर अल्लाह रखा रहमान उर्फ ए आर रहमान रख लिया।



2. ए आर रहमान के पिता आरके शेखर मलयाली फिल्मों में संगीतकार थे। रहमान को संगीत उन्हीं से विरासत में मिला है। वे जब 4 साल के थे तो पापा के साथ कीबोर्ड बजाया करते थे। 9 साल की उम्र में उनके पिता का निधन हो गया था। आर्थिक तंगी के चलते उन्हें पिता के म्यूजिक इन्सट्रूमेंट्स किराये पर देने पड़ते थे।

3. रहमान ने अपने संगीत की शिक्षा मास्टर धनराज से ली है। उन्होंने स्कूल में दोस्तों के साथ एक बैंड भी बनाया था। आर्थिक तंगी की वजह से वे पढ़ाई छोड़ फुल टाइम म्यूजिशियन बन गए थे।

4. रहमान का बतौर संगीतकार बॉलीवुड डेब्यू 1992 में रिलीज हुई ‘रोजा’ फिल्म था। अपनी पहली फिल्म में संगीत देकर वे छा गए थे।



5. रहमान के गानों की 200 करोड़ से भी ज्यादा रिकॉर्डिंग मार्केट में बिक चुकी है। उनका नाम दुनिया के टॉप 10 कंपोजर्स में शामिल है।

6. रहमान जब 25 वर्ष के थे तो उन्हें खुदखुशी के ख्याल आते थे। वे खुद को असफल मानते थे। उन्हें लगता था कि अब जीने का कोई फायदा नहीं है। हालांकि रोजा फिल्म की कामयाबी के बाद उन्होंने ये ख्याल दिमाग से निकाल दिया।



7. रहमान ने 12 मार्च 1995 को रहमान ने सायरा बानो से शादी रचाई। इस शादी से उन्हें दो बेटियां हैं और एक बेटा है।

8. ए आर रहमान को अपने करियर में 2 बार ऑस्कर अवार्ड, ग्रैमी अवॉर्ड, 6 बार नेशनल फिल्म अवार्ड, 1 गोल्डन ग्लोब अवार्ड, 1 बाफ्टा अवार्ड, 15 फिल्म फेयर अवार्ड और साउथ इंडियन फिल्मों लगभग 17 अवार्ड मिल चुके हैं।