अजय देवगन नहीं इस एक्टर को पागलों की तरह चाहती थी काजोल, एक झलक पाने के लिए लगाती थी चक्कर

काजोल और अजय देवगन बॉलीवुड के पॉपुलर मैरिड कपल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अजय से पहले काजोल अक्षय कुमार की दीवानी थी। अक्षय उनका क्रश हुआ करते थे। उनकी एक झलक पाने तो वे मुंबई की गलियों के चक्कर लगाया करती थी। इस बात का खुलासा खुद काजोल के बेस्ट फ्रेंड करण जौहर ने एक टीवी शो में किया था।



करण ने बताया कि साल 1991 में मुंबई में हिना फिल्म का प्रीमियर था। फिल्म में ऋषि कपूर और जेबा बख्तियार थे। फिल्म प्रीमियर के दौरान काजोल अक्षय की एक झलक पाने के मौके में थी। उनकी निगाहें अक्षय को बेसब्री से ढूंढ रही थी। इसमें करण भी उनकी मदद करने लगे थे। हालांकि दोनों को तब अक्षय नहीं दिखे थे। लेकिन इस वाक्ये के बाद काजोल और करण की दोस्ती पक्की हो गई थी जो आज तक कायम है।



काजोल को बाद में अक्षय कुमार के साठ फिल्म दीवानगी में काम करने का मौका मिला था। हालांकि फिल्म कोई खास नहीं चली थी। इस बीच काजोल का दिल अजय देवगन पर आ गया था। दोनों एक दूसरे को डेट करने लगते थे। जल्द इनकी दोस्ती भी प्यार में बदली और दोनों ने शादी रचा ली। आज दोनों एक खुशहाल जीवन जी रहे हैं।