5वां बच्चा पैदा करने पर भड़की करीना कपूर, सैफ अली खान से बोली- दोबारा बाप बने तो..

सैफ अली खान 51 साल के हैं। वे 4 बच्चों के बाप हैं। उनके पहले दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहीम अली खान उनकी पहली बीवी अमृता सिंह से हुए हैं। सैफ और अमृता 1991 में शादी के बंधन में बंधे थे। फिर 2004 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद 2012 में सैफ ने करीना कपूर से शादी रचा ली। इस शादी से उन्हें दो बच्चे तैमूर और जेह हुए।



दिलचस्प बात ये रही कि सैफ ने अपनी उम्र के हर दशक जैसे 20, 30, 40 और 50 में एक बच्चा पैदा किया। अब सवाल ये उठता है कि जब वे अपनी उम्र के अगले दशक यानि 60 में जाएंगे तो क्या पांचवा बच्चा भी पैदा करेंगे? इस बात को लेकर करीना ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने सैफ को 5वां बच्चा पैदा करने को लेकर कड़ी चेतावनी दी है।



फैशन मैगजीन ‘वोग’ के एक इंटरव्यू में करीना ने कहा था “सैफ ने अपने जीवन के हर दशक में एक बच्चा पैदा किया। 50वें साल में उनका चौथा बच्चा जेह हुआ। ऐसे में मैंने उन्हें खुली चेतावनी दे दी है। कहा है कि अपने 60वें दशक में ऐसा कुछ करने की सोचना भी मत।”



करीना ने आगे कहा कि “सैफ खुले विचारों वाले आदमी है। वे जीवन के अलग-अलग दौर में 4 बच्चों के पिता बन सकते हैं। उन्होंने सभी बच्चों की परवरिश अच्छे से की है। वे इस बात की पूरी कोशिश करते हैं कि काम के बीच सभी बच्चों को पर्याप्त समय दे पाए। हमारे बच्चों को समय देने के लिए हम अपने-अपने शूटिंग डेट्स एक दिन नहीं होने देते हैं। ताको दोनों में से कोई एक तो बच्चों के साथ रहे।”



करीना ने इंटरव्यू में ये भी बताया कि नेचर में तैमूर अपने पिता सैफ की कॉर्बन कॉपी है। हम उसे मिनी सैफ कहते हैं। तैमूर अपने पापा को अपना बेस्ट फ्रेंड मानता है। वहीं सैफ के पहली शादी के बच्चे सारा और इब्राहीम भी तैमूर और जेह से मिलने जुलने आते रहते हैं। सैफ के पहले बच्चे सारा और आखिरी बच्चे जेह में कील 25 साल का अंतर है।