47 की उम्र में फिर दुल्हन बनेगी करिश्मा कपूर, शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा

करिश्मा कपूर 90 के दशक में टॉप की अभिनेत्री हुआ करती थी। शादी के बाद उनका करियर डूब गया। उन्होंने 2003 में दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। ये संजय की दूसरी और करिश्मा की पहली शादी थी। इस शादी से उन्हें दो बच्चे समायरा कपूर (17) और कियान कपूर (12) हुए।

संजय से शादी के बाद करिश्मा की लाइफ में दिक्कतें और बढ़ने लगी। एक्ट्रेस ने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया। फिर दोनों ने 2016 में तलाक ले लिए। तलाक के बाद से ही करिश्मा अकेले दोनों बच्चों को पाल रही हैं। लेकिन अब लगता है वह फिर से शादी करने के मूड में है। इसकी हिंट खुद उन्होंने दी है।



दरअसल करिश्मा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सवाल जवाब का सेशन रखा था। इसमें एक फैन ने उनसे पूछ लिया कि ‘आप दोबारा शादी कर रही हैं क्या?’ इस पर एक्ट्रेस ने सिर्फ एक शब्द में जवाब देते हुए कहा ‘डिपेंड्स।’ बस फिर क्या था फैंस भी सोचने पर मजबूर हो गए कि जरूर एक्ट्रेस फिर से शादी के मूड में है।



इसके पहले आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी में भी करिश्मा की शादी का संकेत मिला था। तब आलिया ने शादी की रस्म के दौरान कलीरा फेका था। ये सीधा करिश्मा के सिर पर आकर गिरा था। पंजाबी रीति रिवाजों के अनुसार यह कलीरा जिस के ऊपर गिरता है उसकी जल्दी शादी हो जाती है।



अब देखना ये होगा कि करिश्मा कब और किससे दूसरी शादी करती है। यदि ऐसा हुआ तो कपूर खानदान में फिर से शहनाइयों की गूंज सुनाई दे सकती है। काम की बात करें तो करिश्मा अब फिल्मों में नहीं दिखाई देती हैं। उन्होंने 2012 में डेंजरस इश्क फिल्म से वापसी की कोशिश की थी। लेकिन ये फिल्म फ्लॉप रही। हालांकि वह सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरों से फैंस का दिल जीतती रहती हैं।