‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टीवी का सबसे फेमस कॉमेडी शो है। बीते 13 सालों से ये शो दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। शो के सभी किरदार दर्शकों के बीच पॉपुलर हैं। हालांकि जेठालाल और दया बेन की जोड़ी को सबसे अधिक पसंद किया जाता है।
शो में कुछ समय से दया बेन नहीं दिख रही हैं। इस किरदार को अभिनेत्री दिशा वकानी निभाया करती थी, लेकिन 2017 में मां बनने की वजह से उन्होंने शो से ब्रेक ले लिया था। तब से अभी तक वे शो में नहीं लौटी हैं। मेकर्स उन्हें काफी समय से वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बात नहीं बन पा रही है।

इस बीच सोशल मीडिया पर लोगों को नई दया बेन मिल गई है। दरअसल इंटरनेट पर नन्हें जेठालाल और नन्हीं दया बेन के गरबे का एक वीडियो बड़ा वायलर हो रहा है। ये वीडियो अहमदाबाद के इंडिया कॉलोनी स्थित बापू नगर की गोकुलधाम सोसायटी का है।

इस वीडियो में मोहिनी पांचाल और दिर्ति सोनी ने दयाबेन और जेठालाल का गेटअप कर गरबा किया है। दोनों इस मेकओवर के बाद हूबहू जेठालल और दया बेन जैसे लग रहे हैं। इन्होंने न सिर्फ इनके जैसी ड्रेस पहन रखी है, बल्कि वे उनकी तरह एक्टिंग भी कर रहे हैं।