ससुर बनेंगे सुनील शेट्टी, बेटी आथिया लेंगी 7 फेरे, ये फेमस क्रिकेटर होगा दूल्हा

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बाद बॉलीवुड के एक और फेमस खानदान के घर शहनाई बजने वाली है। दरअसल बॉलीवुड के फेमस एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की बेटी आथिया शेट्टी (Athiya Shetty) दुल्हन बनने जा रही हैं। वे जल्द ही 7 फेरे लेकर पराए घर चली जाएंगी। ऐसे में आज हम आपको इस शादी से जुड़े सारे राज बता रहे हैं।

सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) का दामाद भारत का फेमस क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) होंगे। उनकी बेटी आथिया और राहुल एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। दोनों सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीरें भी साझा करते रहते हैं। हाल ही में 18 अप्रैल को राहुल के जन्मदिन पर आथिया ने एक रोमांटिक फोटो साझा की थी।



राहुल और अथिया 2022 के अंतिम माह में शादी कर सकते हैं। हालांकि अभी इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि सूत्रों की माने तो शेट्टी परिवार ने शादी की तैयारियां भी स्टार्ट कर दी है। वे अपने दामाद केअल राहुल से बहुत खुश हैं। वहीं बेटी की शादी को लेकर बहुत उत्साहित भी हैं।

यह शादी साउथ इंडियन रीति रिवाजों से होगी। इसकी वजह ये है कि सुनील शेट्टी और केएल राहुल दोनों ही मेंगलौर के रहने वाले हैं। ये शादी बड़ी ही धूमधाम से हो सकती है। शेट्टी परिवार में ये पहली शादी है। ऐसे में सुनील अपनी बेटी की शादी में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।



फिलहाल फैंस भी आथिआ और राहुल को शादी के बंधन में बंधता देखने को बेताब हैं। बता दें कि आथिया शेट्टी बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं। उन्होंने 2017 में ‘मुबारका’ फिल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद वे वह 2018 में नवाबजादे और 2019 में मोतीचूर चकनाचूर में दिखाई दी थी। हालांकि अभी उनकी झोली में कोई बड़ी फिल्म नहीं है।