कोरियन महिला ने श्रीवल्ली पर किया पुष्पा का डांस स्टेप, Video देख लोग बोले- इसे पुष्पा 2 में ले लो

‘पुष्पा: द राइज’ फिल्म का क्रेज अभी तक लोगों में बरकरार है। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना की ये फिल्म लोगों को बड़ी पसंद आ रही है। यहां तक कि अब विदेशों में भी इस फिल्म के फैंस तेजी से बढ़ रहे हैं।

पुष्पा फिल का श्रीवल्ली (Srivalli) सोशल मीडिया पर सबसे अधिक वायरल हुआ है। इस गाने पर अल्लू अर्जुन ने जो हुक स्टेप्स किए थे, वह लोगों के बीच बड़ी लोकप्रिय हो गई है। अब हर कोई इसी गाने पर अल्लू अर्जुन का हुक स्टेप्स कर रील्स बना रहा है।



इस बीच इंस्टाग्राम पर एक कोरियन लड़की का श्रीवल्ली पर एक्ट बड़ा वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कोरियन लड़की टीवी पर पुष्पा फिल्म का श्रीवल्ली गाना प्ले करती है। इसके बाद वह अल्लू अर्जुन की तरह चेक शर्ट और चश्मा लगा हुक स्टेप करती है।



कोरियन लड़की का यह वीडियो भारतीयों को बड़ा पसंद आ रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर korean.g1 नामक अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है “यह डांस जितना देखने में आसान लगता है, उतना है नहीं. अल्लू अर्जुन का कोरियन वर्जन।”



वैसे आप लोगों को लड़की का यह डांस कैसा लगा?