मशहूर कवि कुमार विश्वास की परिचय के मोहताज नहीं है। उनकी कई कविताएं आज भी लोगों की फेवरेट हैं। पहले वे आम आदमी पार्टी का हिस्सा हुआ करते थे, लेकिन अब वे पार्टी से अलग हो गए हैं। इन दिनों वे शहर की चकाचौंध से दूर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में अपने पैतृक गांव में सुंदर से घर में अच्छा समय बीता रहे हैं।
कुमार विश्वास के इस घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सबका ध्यान आकर्षित कर रही है। उनका घर फुल देसी अंदाज में डिजाइन किया गया है। चुने से दीवारों पर सुंदर कलाकारी की गई है। इस घर में कुमार विश्वास ने एक गाय भी पाल रखी है। वहीं इसमें एक गार्डन भी है जिसकी सफाई करना कुमार को पसंद है।

कुमार विश्वास ने अपने इस घर का नाम केवी कुटीर रखा है। इसमें एक छोटी सी लाइब्रेरी और स्टूडियो भी बना है। इस घर को पूरा गांव का टच दिया गया है। घर की दीवारों से बेडरूम तक सब हमे गाँव की याद दिलाता है। घर के पास खेत भी है जहां कुमार विश्वास खेती भी करते हैं।

जब कुमार विश्वास ने अपने घर की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी तो एक यूजर ने उनसे घर की खासियत पूछी थी। इस पर उन्होंने बताया था कि उनका घर पूरी तरह से गोबर, मिट्टी, चुना, दाल और अन्य प्राकृतिक चीजों से मिलकर बना है।

घर की दीवार पर वैदिक प्लास्टर किया हुआ है। इसमें सीमेंट का यूज नहीं होता है। यह प्लास्टर सिर्फ पीली मिट्टी, बालू, गोबर, चूना, इस्तेमाल में न आने वाली दालों का चूरा, लसलसे पेड़ों (लसोड़े, आंवला, गूलर, शीशम) के अवशेष से मिलकर बनता है। यह एंटीबैक्टिरियल व तापमान नियंत्रक होता है।

