कोरोना का बढ़ता कहर अब बॉलीवुड के गलियारों तक भी पहुँच गया है। 92 वर्षीय लेजेंड सिंगर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। इसके चलते स्वर कोकिला लता मंगेशकर को आईसीयू में एडमिट किया गया है। अच्छी बात ये है कि उनमें कोरोना के लक्षण हल्के हैं। उनकी उम्र को देखते हुए एहतियाती के तौर पर उन्हें आईसीयू में रखा गया है।
लता मंगेशकर के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी उनकी भतीजी रचना ने एएनआई को दी है। उन्होंने बताया कि लता मंगेशकर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट किया गया है। वह बिल्कुल ठीक हैं। उन्होंने जनता से प्राइवेसी का सम्मान करने और दीदी के लिए प्रार्थना करने की अपील की है।
लता मंगेशकर की भतीजी ने दी जानकारी
Legendary singer Lata Mangeshkar admitted to ICU after testing positive for Covid-19. She has mild symptoms: Her niece Rachna confirms to ANI
(file photo) pic.twitter.com/8DR3P0qbIR
— ANI (@ANI) January 11, 2022
गौरतलब है कि इसके पहले लता जी अस्पताल में तब भर्ती हुई थी जब नवंबर 2019 में उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। तब उनकी छोटी बहन उषा ने बताया था कि लता जी को वायरल इंफेक्शन हुआ है। पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित लता मंगेशकर बॉलीवुड की आइकॉनिक सिंगर हैं।
फिलहाल 92 वर्षीय लता मंगेशकर के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है। फैंस उनकी हेल्थ को लेकर चिंतित हैं और उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।