स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) इस समय हॉस्पिटल में एडमिट हैं। 8 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव होने के चलते उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट किया गया था। वह इस समय ICU में हैं और डॉक्टरों की एक टीम उनके इलाज में रात दिन लगी हुई है।
लता जी का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया कि ICU में फिलहाल लता जी की हालत स्थिर है। डॉक्टर्स उन्हें जल्द से जल्द ठीक करने कि पूरी कोशिश कर रहे हैं। डॉक्टर ने लोगों से लता दीदी के लिए प्रार्थना करने की अपील भी की है।

लता जी की सेहत के लिए देशभर में दुआ मांगी जा रही है। कहीं मंदिरों में पूजा पाठ हो रहा है तो कहीं मस्जिदों में विशेष नमाज की जा रही है। उम्मीद है कि डॉक्टरों की दावा के अलावा दुआ भी अपना असर दिखाएगी और लता जी फिर से पहले जैसी ठीक हो जाएगी।
इसके पहले नवंबर 2019 में भी लता जी हॉस्पिटल में एडमिट हुई थी। तब उन्हें निमोनिया हुआ था। उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। वे तब अस्पताल में 28 दिनों तक एडमिट रही थी।

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में जन्मी लता जी 92 साल की हैं। उनकी सुरुली आवाज की फैन हर जनरेशन है। उन्हें 1989 में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड और 2001 में भारत रत्न से नवाजा जा चुका है।