लैवेंडर (Lavender) का इस्तेमाल अधिकतर घरों में मनमोहक खुशबू पाने के लिए किया जाता है। कई परफ्यूम और रूम फ्रेशनर भी लैवेंडर फ्लैवर में आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लैवेंडर का तेल भी बड़े काम का होता है। इससे कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।
लैवेंडर ऑयल के लाभ
1. तनाव को दूर करने के लिए लैवेंडर ऑयल लाभकारी होता है। इसके एंटी-एंग्जायटी और एंटी-डिप्रेसन्ट गुण दिमाग को शांत करते हैं। इसमें टी-ट्री ऑयल मिलाकर जलाने पर इसकी खुशबू लेने से मन शांत और स्ट्रेसफ्री होता है।
2. अच्छी नींद चाहिए तो लैवेंडर ऑयल की कुछ बुंदे तकिये के दोनों तरफ डालकर सो जाएं। इसकी खुशबू आपका माइंड और शरीर रिलैक्स करेगी। यह एक तरह की आरोमाथेरपी है। इससे आपको मीठी नींद आएगी।
3. सिरदर्द या माइग्रेन से राहत पाने के लिए लैवेंडर ऑयल बेहद लाभकारी है। इसे डिफ्यूज़र में जलाने से आपको कुछ ही समय में राहत मिलेगी। ये सिरदर्द की समस्या को काफी हद तक दूर कर देता है।
4. बेहतर स्किन के लिए लैवेंडर ऑयर लाभकारी होता है। हालांकि इसे सीधा स्किन पर लगाने की बजाय किसी कैरियर ऑयल या फिर मॉइश्चराइजर के साथ मिलाकर लगाएं। इससे चेहरे के पिंपल्स दूर होंगे और स्किन टोन भी नैचुरल होगी।
5. बालों की अच्छी सेहत के लिए ऑलिव ऑयल में लैवेंडर की 2-3 बूंदे मिलाकर स्कैल्प की मसाज करें। 3 घंटे बाद इसे एंटी-डैंड्रफ शैंपू से धो लें। बाल मजबूत होंगे और डैंड्रफ से आजादी मिल जाएगी।