‘बंटी तेरा साबुन स्लो है क्या’ एड वाली क्यूट लड़की हो गई जवान, दिखती है बला की सुंदर

लाइफबॉय हैंडवाश का वह विज्ञापन याद है जिसमें एक क्यूट सी लड़की कहती है ‘बंटी तेरा साबुन स्लो है क्या?’ इस विज्ञापन में नजर आई लड़की का नाम अवनीत कौर है। अवनीत अब 20 साल की हो गई हैं। वह अब पहले जैसी क्यूट नहीं रही, बल्कि बला की खूबसूरत हो गई हैं। वे इंडस्ट्री में बतौर मॉडल, डांसर और एक्ट्रेस एक्टिव हैं।





अवनीत कौर इंस्टाग्राम पर बहुत एक्टिव रहती हैं। यहां उनके 2 करोड़ 86 लाख से भी अधिक फैंस हैं। इंस्टा पर उनकी तस्वीरें सबके होश उड़ा देती हैं। किसी को यकीन नहीं होता है कि लाइफबॉय हैंडवाश के एड में दिखी स्वीट सी लड़की अब इतनी हसीन हो गई हैं। फैंस उनकी तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाते हैं।





अवनीत कौर ने अपने करियर की शुरुआत ‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स’ से कि थी। वहीं वे ‘डांस के सुपरस्टार’ शो में भी नजर आई। हालांकि इन दोनों ही शोज में वे विजेता नहीं बन पाई। अवनीत ने कई टीवी शोज भी किए। इसमें उन्होंने बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस काम किया।



अलादीन नाम तो सुना होगा, एक मुट्ठी आसमान, सावित्री एक प्रेम कहानी, मेरी मां कुछ ऐसे टीवी सिरियल्स हैं जिनमें अवनीत कौर ने काम किया। वे रानी मुखर्जी की मर्दानी 1 और मर्दानी 2 में भी दिखी थी। अब वे जल्द ही नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ में नजर आएंगी।