समय के साथ-साथ ग्रह-नक्षत्र अपनी चाल बदलते रहते हैं, जिसकी वजह से सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा बताना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।
ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और जीवन की कठिनाइयों से छुटकारा मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशि के लोग कौन से हैं।
आइए जानते हैं किन राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे जगत के पालनहार भगवान विष्णु
मिथुन राशि वाले लोगों के ऊपर भगवान विष्णु जी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपको कई प्रकार से विशेष लाभ मिलने के योग हैं। आपकी किस्मत पूरा साथ देगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। यदि कोई पुराना वाद-विवाद चल रहा है तो उसका समाधान निकल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। मानसिक रूप से आप हल्का महसूस करेंगे। बच्चों की तरफ से टेंशन खत्म होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर हाथ लग सकते हैं।
कन्या राशि वाले लोगों का समय अति उत्तम नजर आ रहा है। आप विपरीत परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीत सकते हैं। जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी की कृपा से आपके बिगड़े हुए काम बनेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। पदोन्नति मिलने की संभावना है। कामकाज के तरीकों में सकारात्मक बदलाव आएंगे। समाज में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का समय अति उत्तम रहेगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।
धनु राशि वाले लोगों के किस्मत के सितारे बुलंदियों पर रहेंगे। व्यापार में अचानक भरपूर धन लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी की कृपा से घर परिवार में ढेरों खुशियां आएंगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा।
कुंभ राशि वाले लोगों का समय उत्तम फलदायक रहेगा। भगवान विष्णु जी की कृपा से धन वृद्धि होने के योग नजर आ रहे हैं। आपका मन हर्षित रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। किसी रिश्तेदार से बढ़िया गिफ्ट मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। कैरियर के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। मकान बनाने का सपना पूरा हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।