माधुरी दीक्षित की लाइफ का वह कड़वा सच जिसे उन्होंने दुनिया से छिपाए रखा, आज जान लें

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। लोग उन्हें पसंद करते हैं। अमेरिका के कार्डियो सर्जन श्रीराम माधव नेने से शादी करने के बाद वे एक सुखी जीवन बीता रही हैं। उनकी बॉलीवुड और दर्शकों के बीच बहुत इज्जत है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि माधुरी के इस परफेक्ट जीवन में एक कड़वी सच्चाई भी है जिसे उन्होंने अभी तक लोगों से छिपाए रखा है। आज हम इसी सच्चाई को आपके सामने उजागर करने जा रहे हैं।





एक जमाना था जब संजय दत्त और माधुरी दीक्षित एक दूसरे को डेट किया करते थे। आलम ये था कि संजय माधुरी से शादी तक करना चाहते थे। लेकिन फिर 1993 का मुंबई बम ब्लास्ट हुआ। इस मामले में संजय को पुलिस उठाकर ले गई। गिरफ़्तारी के बाद संजय को सिर्फ एक कॉल करने की इजाजत थी। उन्होंने ये कॉल माधुरी को किया था। हालांकि उनका फोन माधुरी की मां ने उठाया था। मां ने संजय से कहा कि अब वह तुमसे कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती है।



इसके बाद संजय जेल में 16 महीने सड़ते रहे। हालांकि इस बीच माधुरी एक भी बार उनसे मिलने नहीं गई। यहाँ तक कि संजय जब जेल से बाहर आए तो भी माधुरी ने उनसे पत्ता कट कर लिया। संजय दत्त की लाइफ पर बनी फिल्म ‘संजू’ में सभी को लगा कि माधुरी का एंगल भी दिखाया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कहते हैं कि माधुरी ने अपने सीन फिल्म से कटवा दिए थे। वे नहीं चाहती थी कि इस फिल्म की वजह से उनकी वर्तमान लाइफ पर कोई नेगेटिव असर पड़े।