महाशिवरात्रि की रात करें ये छोटा सा उपाय, सभी कष्ट दूर कर देंगे भोलेनाथ

महाशिवरात्रि का दिन भोलेनाथ और शिव भक्तों के लिए खास होता है। हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस बार महाशिवरात्रि 1 मार्च, मंगलवार को आ रही है। महाशिवरात्रि की रात एक छोटा सा उपाय कर आप अपने जीवन के सभी दुख दर्द दूर कर सकते हैं।



जीवन के अधिकतर दुख कुंडली में उपस्थित दोष के चलते उत्पन्न होते हैं। ऐसे में आप महाशिवरात्रि की रात शिव पूजन और नवग्रह पूजन कर सभी ग्रह दोषों से मुक्ति पा सकते हैं। इसके लिए आप पीले, नारंगी या लाल रंग के वस्त्र धारण कर लें। ध्यान रहे ये वस्त्र साफ हो और आप इन्हें स्नान करने के बाद ही पहनें।



अब शिवजी के सामने आसान बिछाकर बैठ जाएं। यहां भी आपको साफ सफाई का ध्यान रखना है। अब पूर्ण श्रद्धा भाव से नवग्रह और शिवजी की पूजा करें। इसके बाद नवग्रह कवच मंत्र का जाप करें। यह जाप आपको 21 बार जपना है। इस मंत्र को जपने से नवग्रहों की कृपा मिलेगी और ग्रह दोष व कष्ट दूर होंगे।

नवग्रह कवच पाठ का मंत्र


ऊं शिरो मे पातु मार्तण्ड: कपालं रोहिणीपति:। मुखमंगारक: पातु कण्ठं च शशिनंदन:।।
बुद्धिं जीव: सदा पातु हृदयं भृगुनंदन:। जठरं च शनि: पातु जिह्वां मे दितिनंदन:।।
पादौ केतु सदा पातु वारा: सर्वागमेव च। तिथयौष्टौ दिश: पातु नक्षत्राणि वपु: सदा।।
अंसौ राशि सदा पातु योग्श्च स्थैर्यमेव च। सुचिरायु: सुखी पुत्री युद्धे च विजयी भवेत्।।

रोगात्प्रमुच्यते रोगी बन्धो मुच्येत बन्धनात्। श्रियं च लभते नित्यं रिष्टिस्तस्य न जायते।।
पठनात् कवचस्यास्य सर्वपापात् प्रमुच्यते। मृतवत्सा च या नारी काकवन्ध्या च या भवेत्।।
जीववत्सा पुत्रवती भवत्येव न संशय:। एतां रक्षां पठेद् यस्तु अंग स्पृष्टवापि वा पठेत् ।।
।। इति श्री नवग्रह कवचं संपूर्णम् ।।