क्रिकेट छोड़ सुपरहीरो बने धोनी, राक्षसों को मारने के लिए अपनाया महादेव का रूप

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (mahendra singh dhoni) क्रिकेट की दुनिया में बड़ा नाम हैं। क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद धोनी ग्लैमर वर्ल्ड में एंट्री को रेडी हैं। वे इन दिनों ग्राफिक नॉवेल ‘अथर्व: द ओरिजिन’ (Atharva: The Origin) को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसमें वे एक सुपरहीरो के अवतार में नजर आ रहे हैं।



हाल ही में ग्राफिक नॉवेल ‘अथर्व: द ओरिजिन’ का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ है। यह एक एनिमेटेड ग्राफिक नॉवेल होगी जिसमें फैंस धोनी को एक अलग ही रूप में देखेंगे। इसका टीजर देख फैंस के रोंगटे खड़े हो गए हैं। इसमें धोनी बालों की लंबी जटाओं और गले में ढेर सारी मालाएं पहन राक्षसों से भिड़ते दिखाई दे रहे हैं। उनका ये रूप महादेव के रुद्र अवतार से काफी मेल खाता है।



‘अथर्व: द ओरिजिन’ एक पौराणिक साइंस फिक्शन ग्राफिक नॉवेल है। इसके लेखक रमेश थमिलमनी है। यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसके लिए उन्होंने कई साल मेहनत की है। दिलचस्प बात ये है कि इस सीरीज को धोनी का ही प्रोडक्शन हाउस Dhoni Entertainment प्रोड्यूस कर रहा है। वहीं ग्राफिक नॉवेल का निर्माण Virzu Studios और MIDAS Deals प्राइवेट लिमिटेड ने मिलकर किया है।



धोनी की पत्नी साक्षी Dhoni Entertainment की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। वे बताती हैं कि ये सीरीज बहुत ही थ्रिलिंग है। वहीं एमएस धोनी भी अपनी इस ग्राफिक नॉवेल को लेकर बड़े रोमांचित हैं। उन्हें इस ग्राफिक उपन्यास की कहानी बड़ी अच्छी लगी। वे ‘अथर्व – द ओरिजिन’ में अथर्व के रोल में दिखेंगे। आप इसके फर्स्ट लुक को यहां देख सकते हैं।