फिल्म मेकर महेश भट्ट का विवादों से पुराना नाता रहता है। वे अक्सर अपने बयानों और हरकतों की वजह से विवादों में फंस जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको उनके सबसे चर्चित विवाद बताने जा रहे हैं।
बेटी संग Kiss
महेश भट्ट ने अपनी पहली बीवी की बेटी पूजा भट्ट को एक बार Kiss कर दिया था। इस तस्वीर ने खूब बवाल मचाया था। हद तो तब हो गई थी जब उन्होंने मीडिया में कहा कि ‘पूजा मेरी बेटी नहीं होती तो मैं उस से शादी कर लेता।’ उनके इस बयान की बहुत निंदा हुई थी। उन्हें खूब ट्रोल किया गया था। इसके बाद वे डिप्रेशन में चले गए थे।
रिया चक्रवर्ती से करीब होना
महेश भट्ट की बेटी की उम्र की एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती संग कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी। इसमें वे एक्ट्रेस संग कुछ ज्यादा ही चिपक रहे थे। ऐसे में लोगों ने दोनों के अफेयर की बातें करना शुरू कर दी। हालांकि महेश और रिया ने अपने रिश्ते को बाप बेटी का बताया था। बाद में रिया महेश भट्ट की फिल्म जलेबी में भी दिखी थी।
सुशांत को लेकर भी फंसे
सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमयी मौत के बाद रिया चक्रवर्ती का नाम उछला था। रिया जिस दिन सुशांत को छोड़कर गई थी उस दिन उनकी महेश भट्ट से व्हाट्सऐप पर बात भी हुई थी। जब ये चैट सामने आई तो महेश पर आरोप लगा कि उनके कहने पर ही रिया ने सुशांत को छोड़ा था।