रणबीर के नाम की मेहंदी लगाकर घूम रहे ससुर महेश भट्ट, जाने क्यों पाल लिए ऐसे शौक

दुल्हन अपने हाथ में दूल्हे के नाम की मेहंदी लगती है। ये बात आप सभी अच्छे से जानते हैं। आप ने भी कई दुल्हनों को अपने पति का नाम हाथ पर लिखवाते देखा होगा। लेकिन क्या आप ने कभी सुना है कि ससुर ने अपने दामाद के नाम की मेहंदी रचाई है? यकीनन ऐसा कभी देखने या सुनने को नहीं मिलता है। लेकिन जब बात महेश भट्ट की हो तो सबकुछ मुमकिन है।

महेश भट्ट ने अपने दामाद रणबीर कपूर के नाम की मेहंदी लगवाई है। उन्होंने रणबीर का नाम अपनी एक हथेली पर लिखवाया है। वहीं दूसरी हथेली पर बेटी आलिया का नाम लिखा हुआ है। मतलब दोनों हाथों में बेटी और दामाद का नाम लिखा हुआ है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर महेश भट्ट को ये मेहंदी लगाने का शौक कब से हो गया?

दरअसल 14 अप्रैल को आलिया और रणबीर शादी के बंधन में बंध गए। शादी के पहले इनकी मेहंदी सेरेमनी भी हुई थी। इस रस्म में दूल्हा-दुल्हन के अलावा और भी कई लोगों ने मेहंदी लगाई थी। ऐसे में महेश भट्ट का भी मेहंदी लगवाने को मन हो गया। लेकिन उन्होंने लड़कियों की तरह कोई डिजाइन नहीं बनवाई। बल्कि दामाद रणबीर और बेटी आलिया का नाम लिखवा लिया।



महेश भट्ट ने ऐसा बेटी और दामाद के प्रति अपने प्यार को जाहीर करने के लिए किया। उनके हाथों में दोनों का नाम बहुत गहरा रचा है। इस मेहंदी की तस्वीर महेश भट्ट की बेटी पूजा ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। महेश भट्ट की ये हरकत देख लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं पूजा भट्ट भी पापा की मेहंदी को देख बहुत खुश दिखाई दी।

बता दें कि महेश भट्ट ने बेटी आलिया की शादी में खूब इन्जॉय किया। साथ ही वह बेटी की विदाई के समय भावुक भी हो गए। इस शादी में उन्होंने सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ लिबास पहना। वहीं आलिया भी सब्यसाची और मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर आउटफिट पहनी दिखाई दी।