22 साल बाद फिर ‘छैया-छैया’ पर नाची मलाइका अरोड़ा, अदाएं देख पागल हुए फैंस, देखें Video

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) कुछ समय पहले एक एक्सीडेंट का शिकार हो गई थी। लेकिन अब वह इससे रिकवर हो गई हैं। यहां तक कि काम पर भी लौट आई हैं। हाल ही में मलाइका का एक विडियो सामने आया है। इसमें वे 1998 की फिल्म ‘दिल से’ के आइटम नंबर ‘छैया-छैया’ पर नाचते घूमते दिखाई दे रही हैं। फैंस को मलाइका का यह वीडियो इतना पसंद आ रहा है कि वे इसे बार-बार देख रहे हैं।



इस लेटेस्ट वीडियो में मलाइका ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने लाइट पिंक कलर की लहंगा और चोली कैरी की हुई है। इसमें उनका लुक गजब का लग रहा है। खासकर वीडियो में उन्होंने जिस तरह की अदाएं बिखेरी हैं, वह लाजवाब है। इसे देख फैंस बार-बार आहें भर रहे हैं। ऐसा मन कर रहा है कि मलाइका को सारा दिन देखते ही रहो।



दरअसल मलाइका (Malaika Arora) का यह वीडियो पुणे फैशन वीक का है। इसमें मलाइका अपनी ड्रेस का शो ऑफ कर रही हैं। वहीं बैकग्राउन्ड में ‘चल छैया छैया’ गाना बज रहा है। बता दें कि ये वही गाना है जिसने मलाइका को रातोंरात पॉपुलर कर दिया था। इसी गाने से उन्होंने बॉलीवुड में अपने आइटम नंबर की शुरुआत की थी।



इसके पहले मलाइका ने एक और इंस्टा स्टोरी साझा की थी। इसमें वे टोन्ड लेग्स और हाई हील्स दिखाती नजर आ रही थी। मलाइका ने इस पोस्ट को साझा करते हुए कहा था कि वे सेट पर वापसी करके काफी अच्छा महसूस कर रही हैं। इसके अलावा उन्हें  रणबीर आलिया की रिसेप्शन पार्टी (Ranbir Alia Reception) में भी देखा गया था। इस पार्टी में उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी थे।