बच्चे मन के बड़े चंचल होते हैं। उनका मन जिज्ञासा से भरा होता है। ऐसे में वह इधर उधर दौड़कर मस्ती करते रहते हैं। इसलिए हर माता पिता को अपने बच्चे पर नजर रखनी चाहिए। खासकर जब वह घर से बाहर सड़क पर हो। इस दौरान उसकी मस्ती उसे किसी हादसे का शिकार भी बना सकती है।
अब मौत के मुंह से बाल-बाल बचे इस बच्चे को ही ले लीजिए। दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बच्चे का वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा सड़क किनारे खेल रहा होता है। तभी उसके मन में दौड़कर सड़क पार करने का विचार आता है।
बच्चा जैसे ही दौड़कर सड़क क्रॉस करता है, सामने से एक तेज रफ्तार में ट्रक आने लगती है। बच्चा उस ट्रक के नीचे आने ही वाला होता है कि एक शख्स बिजली की रफ्तार से दौड़ता हुआ आता है और बच्चे को सही समय पर पकड़कर ट्रक के नीचे आने से बचा लेता है।
अब लोग फरिश्ता बनकर बच्चे को बचाने वाले इस शख्स की तारीफ कर रहे हैं। बंदे को कुछ सेकंड की भी देरी होती तो बच्चे की जान चली जाती। इस घटना से आप भी सीख लें और अपने बच्चों का ख्याल रखें।
मौत के मुंह में जाने वाला था बच्चा, फिर इस चमत्कार से बच गई जान, देखें Video
