मनोकामना मांगने हाथी की मूर्ति के नीचे घुसा शख्स, बुरी तरह फंसा, लोग बोले- ऐसा क्या मांग लिया?

दरअसल, एक भक्त जब मंदिर पहुंचा, तो वह मंदिर परिसर में मौजूद हाथी की मूर्ति के नीचे से निकलने की कोशिश करने लगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, शख्स अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए हाथी की मूर्ति के नीचे से निकल रहा था। पर मूर्ति के नीचे की जगह इतनी कम थी कि बंदा उसके नीचे ही फंस गया है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि जब कोई भक्त इस प्रतिमा के नीचे से निकलने के दौरान उसके नीचे अटका हो। साल 2019 में भी ऐसा ही एक वीडियो आया था जिसमें एक महिला इसी हाथी के नीचे फंस गई थी। बाद में भक्तों ने धक्का देकर उस महिला को निकाला था। बता दें, कुछ वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह मामला गुजरात के एक मंदिर का है, वहीं कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि ये वीडियो मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक अमरकंटक मंदिर का है।

मूर्ति के नीचे से निकलना पड़ा भारी



वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति मंदिर परिसर में स्थापित हाथी की प्रतिमा के नीचे से पेट बल निकल रहा है। हालांकि, जैसे ही वो मूर्ति के नीचे से आधा गुजर जाता है, तभी वह बीच में फंस जाता है। उसका कमर से ऊपर वाला हिस्सा मूर्ति की दूसरी तरफ होता है, जबकि बाकी का हिस्सा दूसरी ओर। ऐसे में वह ना इधर का रहता है, ना उधर का। जी हां, वह मूर्ति के नीचे से निकलने के लिए तमाम प्रयास करता है। पर असफल रहता है। ऐसे में आस-पास मौजूद लोग उसे मूर्ति के नीचे से निकलने के लिए तरह-तरह के तरीके बताते हैं। लेकिन बंदा कोशिश करते-करते थक जाता है। जबकि कुछ लोग उसकी हालत देखकर हंसने लगते हैं। बाकी आप वीडियो खूब देख लीजिए कि क्या हुआ। हम सारे पत्ते नहीं खोलेंगे!



यह वीडियो ट्विटर हैंडल @churumuri से 5 दिसंबर को साझा किया गया। उन्होंने कैप्शन में लिखा- भारत, एक वीडियो में। अब यह क्लिप सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्स्म से शेयर किया जा रहा है। बता दें, खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1 लाख 97 हजार से अधिक व्यूज, ढाई हजार से ज्यादा लाइक्स और तमाम कमेंट्स मिल चुके हैं। कुछ यूजर्स ने लिखा कि बेचारा…। दूसरे ने लिखा- क्या नमूने भरे पड़े हैं इस दुनिया में। तीसरे ने लिखा कि भक्ति के साथ बुद्धि भी चाहिए। वहीं अन्य यूजर्स तो इस क्लिप को देखकर अपनी हंसी ही नहीं रोक पा रहे हैं। आपकी इस पूरे मामले पर क्या राय है। कमेंट सेक्शन में लिखें।

यहां देखें वायरल वीडियो…