इस शख्स की है 27 पत्नियां, पैदा कर दिए 150 बच्चे, बेटी ने खोले पापा के कई राज

कनाडा में रहने वाले 65 वर्षीय विंस्टन ब्लैकमोर एक ऐसे शख्स हैं जिनकी 27 पत्नियां और 150 बच्चे हैं। उनकी पहली बीवी से हुई बेटी मैरी जेन ब्लैकमोर ने अपने पिता और परिवार से जुड़े कई रहस्य खोले हैं। बेटी ने बताया कि पापा जब 18 के थे तब पहली शादी की थी। जब मैं 8 साल की हुई तब तक पापा 5 शादियाँ कर चुके थे। फिर धीरे-धीरे उन्होंने 27 शादियां कर विशाल परिवार खड़ा कर दिया।



वैसे विंस्टन की सिर्फ पहली शादी की कानूनन वैध है। हालांकि वह अपनी 27 बीवियों और 150 बच्चों के साथ एक ही घर में मिलजुलकर रहते हैं। घर में महिलाओं को लेकर सख्त नियम हैं। यहाँ मेकअप करने, स्टाइलिश बाल कटाने, सिगरेट, शराब, चाय, कॉफी, टीवी, गाने, उपन्यास जैसी चीजों पर प्रतिबंध है। इतना ही नहीं महिलाओं को गर्दन से लेकर कलाई और टखनों तक कपड़ों से ढंका रहना होता है।



घर में सभी के काम बटे हुए हैं। लड़कियां और औरतें खाना पकाने, बच्चों और घर को संभालने का काम करती हैं। वहीं पुरुष और लड़के खेती कर घर खर्च चलाते हैं। घर में भाई बहनों की एक पूरी फौज है। ये सभी जब एक साथ एक ही डाइनिंग टेबल पर खाना खाने बैठते हैं तो लगता है कोई बड़ी सेना खाना खा रही है।



मैरी बताती हैं कि इतनी पाबंदियों के बावजूद बचपन बड़ा सुखद रहा। हम खाली समय में वाद्ययंत्र बजाने, गाने और नृत्य करने जैसे काम करते थे। भाई-बहनों, चचेरे भाइयों और दोस्तों के साथ खेलते-कूदते अच्छा समय बीता। बस बाहरी लोगों को पापा की इतनी बीवियों की जानकारी देने में संकोच होता था।



2017 में मैरी के पिता पर बहुविवाह का आरोप लगा था। 2018 में दोषी पाने पर उन्हें 6 महीने नजरबंद किया गया था। दरअसल कनाडा में बहुविवाह की सजा होती है। इसलिए मैरी के पिता ने सिर्फ पहली बीवी से कानूनन शादी की थी, बाकी उनके आध्यात्मिक विवाह थे।