दुखद खबर: नहीं रही बॉलीवुड की ये फेमस एक्ट्रेस, हार्ट अटैक आने से हुआ निधन

बॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर आ रही है। फिल्म और टीवी की जानी मानी अभिनेत्री मंजू सिंह (Manju Singh) अब नहीं रही। उनका 14 अप्रैल को निधन हो गया। हालांकि उनके परिवार ने निधन की सूचना हाल ही में दी है। मंजू सिंह 74 साल की थी। उनकी पिछले कुछ समय से तबीयत खराब चल रही थी। फिर उन्हें हार्ट अटैक भी आ गया। इसक चलते उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली।

मंजू सिंह ने 80 के दशक में करियर शुरू किया था। तब वे टीवी के पहले प्रायोजित कार्यक्रम ‘शो थीम’ में दिखाई दी थी। वहीं उन्होंने असली पहचान ऋषिकेश मुखर्जी की 1979 में रिलीज हुई फिल्म ‘गोलमाल’ से बनाई। इसमें वे रत्ना नाम की लड़की बनी थी। एक्टर होने के साथ-साथ वे एक प्रोड्यूसर भी थी। उन्होंने दूरदर्शन के लिए कई सिरियल्स प्रोड्यूस किए थे।

मंजू सिंह एक बेहतरीन एंकर भी थी। उन्होंने बच्चों के शो ‘खेल खिलाड़ी’ की एंकरिंग की थी। वे अपने शोज के माध्यम से सामाजिक मुद्दों पर भी प्रकाश डालती थी। जैसे अपनी डॉक्यूमेंट्री-ड्रामा सीरीज ‘अधिकार’ में उन्होंने महिलाओं के कानूनी अधिकारों का मुद्दा उठाया था।

मंजू सिंह के निधन से परिवार बेहद दुखी है। उन्होंने मीडिया में बयान देते हुए कह “हमे अत्यंत दुख से कहना पड़ रहा है कि मंजू सिंह अब हमारे बीच नहीं रही। उनका निधन हो गया। उनका जीवन सुंदर और प्रेरक रहा। उनके ‘मंजू दीदी’ से ‘मंजू नानी’ तक के सफर को हमेशा याद किया जाएगा।”

वहीं बॉलीवुड के फेमस लेखक स्वानन्द किरकिरे ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मंजू सिंह की एक तस्वीर ट्विटर पर साझा कर लिखा – मंजू सिंह जी नहीं रही ! मंजू जी मुझे दिल्ली से मुंबई लायी थी दूरदर्शन के लिए उनका शो स्वराज लिखने ! उन्होंने DD के लिए कई नायब शोज़ एक कहानी, शो टाइम आदि बनाए थे। हृषिकेश मुखर्जी की फ़िल्म गोलमाल की रत्ना हमारी प्यारी मंजू जी आपका प्यार कैसे भूल सकता है.. अलविदा !