मराठी फिल्म इंडस्ट्री से एक दुख भरी खबर निकल कर सामने आ रही है। जी हां, एक्ट्रेस ईश्वरी देशपांडे की गोवा में एक कार हादसे में मौत हो गई है। आपको बता दें कि, अभी 1 महीने भी नहीं हुए, जब 2 सितंबर को टीवी के फेमस एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वहीं अब मराठी फिल्मों की यंग एक्ट्रेस ईश्वरी देशपांडे की मौत सभी को हैरान कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईश्वरी देशपांडे का निधन, रोड एक्सीडेंट में बताया जा रहा है। खबरों के मुताबिक, एक्सीडेंट सोमवार की सुबह गोवा के ‘वरदेज’ तालुका के पास अरपोरा या ‘Hadfade’ नाम के इलाके में हुआ। ईश्वरी देशपांडे के साथ कार में उनके दोस्त शुभम देडगे भी मौजूद थे। जिनकी मौके पर मौत हो गई।

रिपोर्ट के अनुसार, ईश्वरी देशपांडे की कार बागा क्रीक के गहरे पानी में डूब गई। जिसके कारण उनकी और उनके दोस्त की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने, पानी में डूबी कार के अंदर से शव को बरामद किया है। वही शुरुआती जांच से पता चला कि, कार काफी रफ्तार और बेकाबू होकर चल रही थी। इसी वजह से नाले में जा गिरी।
ज्ञात जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि, यह दर्दनाक हादसा गोवा में अरपोरा इलाके के पास बागा कलंगुट रोड पर नाले में हुआ, जहां पुणे की रहने वाली एक्ट्रेस और उनके दोस्त शुभम की जान चली गई। और यह घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है।
ऐसा बताया जाता है कि, ईश्वरी देशपांडे की उम्र मात्र 25 वर्ष थी। जबकि उनके दोस्त शुभम देडगे की उम्र 28 वर्ष थी। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक हिंदी और मराठी फिल्म की शूटिंग की थी।
छुट्टियां मनाने गोवा पहुंचे थे दोनों
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हाल ही में दोनों लोग 15 सितंबर को छुट्टियां मनाने गोवा गए थे। जहां अरपोरा के पास एक संकरी सड़क पर ड्राइवर ने, कार से अपना कंट्रोल खो दिया। और तेज रफ्तार कार सोमवार सुबह करीब 5:00 बजे नाले में गिर गई। वही सेंट्रल लॉक होने के कारण दोनों कार से बाहर नहीं निकल सके। अभी तक यह खुलासा नहीं हो पाया कि दोनों में से कार कौन चला रहा था।
ईश्वरी और शुभम करने वाले थे सगाई
इतना ही नहीं आपको बता दें कि, शुभम व एक्ट्रेस ईश्वरी एक दूसरे को काफी समय से जानते थे। उनकी यह दोस्ती एक रिलेशनशिप में बदल चुकी थी। और दोनों अगले महीने सगाई करने वाले थे। किंतु, इस हादसे ने सब कुछ बर्बाद कर दिया।
उनकी मौत से दोनों परिजन गहरे सदमे में है। ईश्वरी पुणे के किर्कटवाड़ी की रहने वाली थी। जबकि, शुभम नांदेड़ शहर के थे। पुलिस के मुताबिक, सोमवार की सुबह 7:00 बजे के करीब शव व कार दोनों बरामद किए गए थे।