मंगल देव की फेवरेट हैं ये 4 राशियां, हर दुख-दर्द में देखें है साथ, चमकाते हैं किस्मत का तारा

मंगल ग्रह को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। ये ग्रह जिस राशि पर मेहरबान रहता है उसकी किस्मत चमक जाती है। इसे बेहद सौभाग्यशामी ग्रह माना जाता है। ऐसे में आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो मंगल की फेवरेट होती हैं।

मेष राशि

इस राशि पर मंगल देव हमेशा मेहरबान रहते हैं। ये लोग जोश और उत्साह से भरे होते हैं। इनकी ये पॉजिटिव ऊर्जा इन्हें हर काम में साथ देती है। मंगल ग्रह के चलते इनका भाग्य मजबूर होता है। ये जिस भी काम में हाथ डालते हैं वह चुटकी बजाकर हो जाता है।

कुंभ राशि

मंगल देव की कृपा की वजह से कुंभ राशि पर कभी कोई दुख नहीं आता है। वे हमेशा सुखी रखते हैं। इनकी किस्मत इनका साथ देती है। पैसों की कोई कमी नहीं होती है। हर काम आसानी से सफल हो जाता है। मंगल इनका विशेष ध्यान रखते हैं।

मकर राशि

मंगल के प्रभाव की वजह से मकर राशि के जातक अपनी भावनाओं को अच्छे से नियंत्रित कर पाते हैं। ये मानसिक रूप से मजबूत होते हैं। हर मुसीबत के लिए तैयार रहते हैं। ये कठिनाइयों से डरते नहीं है। पैसा और इज्जत के लिए खूब मेहनत करते हैं।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोग अक्सर दूसरों से आगे होते हैं। ये जो भी काम करते हैं उसमें नंबर 1 आना चाहते हैं। ये किस्मत के दम पर काम में जल्दी सफलता पाते हैं। इन्हें बिना मेहनत भाग्य के दम पर बहुत कुछ हासिल हो जाता है।

यदि आप मंगल दोष से परेशान है तो रोज हनुमान जी की पूजा करने और मंगलवार को व्रत रखने से इससे छुटकारा मिलता है।