इन 5 राशियों के घर से गरीबी उल्टे पैर भागेगी, मंगल की कृपा से जल्द बनेंगे अमीर

वैदिक ज्‍योतिष के अनुसार सभी 9 ग्रह अपनी स्थिति बदलते रहते हैं। 26 फरवरी को ग्रहों के सेनापति मंगल मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसका 5 राशियों पर शुभ प्रभाव होगा। इससे उनका भाग्य पलट जाएगा। किस्मत में पैसा ही पैसा होगा।

मेष राशि (Aries)

इन्हें अचानक धन की प्राप्ति होगी। मेष राशि का स्‍वामी मंगल ग्रह ही होता है। इसलिए मंगल का मकर राशि में गोचर इस राशि के जातकों के लिए अच्छा साबित होगा। किस्मत इनका हर पल साथ देगी। पैसों की कोई कमी नहीं होगी। धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे।

वृषभ राशि (Taurus)

मंगल का राशि परिवर्तन वृषभ राशि वालों के लिए बढ़िया भाग्य लाएगा। जिस काम में हाथ डालेंगे वहाँ सफलता का स्वाद चखेंगे। पैसा चारों ओर से आएगा। जॉब में प्रमोशन और बिजनेस में मुनाफा होगा। उधार दिया पैसा वापस मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

सिंह राशि (Leo)

मित्रों और रिश्तेदारों के सहयोग से धन लाभ होगा। किसी सुखद यात्रा पर जा सकते हैं। किस्मत के बल पर सभी कार्य जल्द पूर्ण होंगे। छात्रों को किस्मत और मेहनत का उचित फल मिलेगा। प्रेम संबंध में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे।

धनु राशि (Sagittarius)

मंगल का गोचर धनु राशि को आर्थिक लाभ देगा। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। बिजनेस करने वालों को मुनाफा तगड़ा होगा। बेरोजगार को रोजगार मिलेगा। अचानक धन मिलने से खुशियां डबल होगी। पैसा निवेश करने के लिए अच्छा समय है।

मीन राशि (Pisces)

मंगल का मकर राशि में आना मीन राशि वालों को अमीर बना सकता है। ये मंगल गोचर आपकी तिजोरी धन से भर देगा। रुका पैसा मिलेगा। दिमाग में पैसा कमाने के नए आइडिया जन्म लेंगे। माँ लक्ष्मी आपके ऊपर मेहरबान रहेंगी। किस्मत भी साथ देगी।