22 साल छोटी गर्लफ्रेंड से गुटरगूं करते हैं 54 के अरबाज खान, आता है मलाइका से भी ज्यादा मजा

बॉलीवुड में लव, शादी, तलाक, ब्रेकअप जैसी चीजें बड़ी आम होती है। यहां कोई भी ज्यादा दिनों तक सिंगल नहीं रहता है। यदि एक से तलाक हो भी जाए तो उन्हें दूसरा कोई मिल जाता है। फिर कुछ तो इतने लक्की होते हैं कि उन्हें खुद से बेहद कम उम्र का पार्टनर मिल जाता है। अरबाज खान (Arbaaz Khan) और मलाइका अरोड़ा (malaika Arora) भी ऐसे ही एक कपल हैं।



अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा 1998 को शादी के बंधन में बंधे थे। फिर 2017 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद मलाइका को अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) मिल गए। अर्जुन उम्र में मलाइका से 12 साल छोटे हैं। वहीं दूसरी अरबाज भी शांत नहीं बैठे। उन्होंने खुद से 22 साल छोटी विदेशी गर्लफ्रेंड पटा ली।



अरबाज खान की गर्लफ्रेंड का नाम जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) है। वह इटली की रहने वाली हैं। पेशे से एक मॉडल, एक्ट्रेस और डान्सर हैं। उनकी उम्र 32 साल है। वहीं अरबाज 54 के हैं। मतलब दोनों में 22 साल का अंतर है। हालंकी इससे दोनों को कोई फर्क नहीं पड़ता है। वे एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं।



जॉर्जिया और अरबाज को आए दिन एक दूसरे के साथ सार्वजनिक जगहों पर देखा जाता रहता है। वहीं सोशल मीडिया पर भी दोनों बड़े छाए रहते हैं। जॉर्जिया दिखने में बहुत हॉट है। वह इंस्टाग्राम पर भी एक्टिव रहती हैं। यहां अपनी हॉट तस्वीरें साझा कर फैंस का डील जीतती रहती हैं।



हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर ब्लैक मोनोकिनी पहने कुछ आकर्षक फोटोज साझा की है। इसमें वे गर्मी में पूल के अंदर बैठी दिखाई दे रही हैं। उनका यह अंदाज फैंस को बड़ा पसंद आ रहा है। उनके इस पोस्ट पर ढेरों लाइक्स और कमेंट्स आ रहे हैं। लोग बोल रहे हैं कि अरबाज की तो निकल पड़ी। उनकी प्रेमिका तो मलाइका से भी ज्यादा हॉट है।