बीते जमाने की मशहूर अदाकारा दिव्या भारती को तो हर कोई जानता है। लेकिन आज हम आपको उनकी बहन कायनात अरोड़ा से मिलाने जा रहे हैं। कायनात रिश्ते में दिव्या भारती की चचेरी बहन है। खूबसूरती के मामले में वे दिव्या भरती को भी मात देती है।
कायनात अरोड़ा ने 2010 में अक्षय कुमार के साथ फिल्म खट्टा-मीठा में डेब्यू किया था। हालांकि बॉलीवुड में उनका सिक्का कोई खास चला नहीं। उन्हें आखिरी बार 2015 में आई ग्रैंड मस्ती फिल्म में देखा गया था।

कायनात 2 दिसंबर 1982 को दिल्ली में पैदा हुई थी। उनका दिव्या भारती से कनेक्शन बहुत कम लोगों को पता है। लोग उन्हें चारू अरोड़ा के नाम से भी जानते हैं। उन्होंने नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी, नई दिल्ली से मर्चेंटाईजिंग स्टडी की है। उनकी शुरुआती पढ़ाई देहरादून से हुई थी, लेकिन ग्रेजुएशन के लिए वह दिल्ली आ गई थी।

एक्टर बनने से पहले कायनात मॉडलिंग भी कर चुकी हैं। उन्होंने कैडबरी, मारुती और लक्स जैसे फेमस प्रोडक्ट्स के एड किए हैं। कायनात बचपन से ही अभिनेत्री बनना चाहती थी। वे हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल और पंजाबी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। उन्हें 2011 में आई मनकथा और रामगोपाल वर्मा की सीक्रेट में भी देखा जा चुका है।