सुनील शेट्टी (Suneil Shetty) बॉलीवुड के जाने माने कलाकार हैं। वे बीते चार दशक से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। अब तो उनके दोनों बच्चे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) और अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) भी फिल्मों में आ गए हैं। अहान शेट्टी ने हाल ही में ‘तड़प’ फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। वे इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ (Tanya Shroff) को लेकर चर्चा में हैं।
कहा जा रहा है कि तान्या श्रॉफ जल्द ही सुनील शेट्टी की बहू बन सकती हैं। अहान और तान्या स्कूल फ्रेंड हैं। अहान पहले ही तान्या को शादी के लिए प्रपोज कर चुके हैं। वे अपने रिश्ते को छिपाते भी नहीं हैं। सोशल मीडिया पर कपल अपनी रोमांटिक तस्वीरें साझा करता रहता है। दोनों की जोड़ी बहुत शानदार लगती है।

इस बीच कई लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर सुनील शेट्टी की ये फ्यूचर बहू है कौन? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तान्या श्रॉफ एक रईस परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता जयदेव श्रॉफ एक बड़े अरबपति बिज़नेस मैन हैं। वे यू.पी.एल लिमिटेड नामक फेमस कंपनी के सी.ई.ओ हैं।

मतलब सुनील शेट्टी की फ्यूचर बहू एक अरबपति लड़की हुई। वैसे सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी की बात करें तो वे इस समय भारतीय क्रिकेटर के.एल राहुल संग डेट की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरों की माने तो ये कपल भी जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकता है।